Home rss business hindi अक्टूबर के पहले दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स 72200 और निफ्टी 22600 के...

अक्टूबर के पहले दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स 72200 और निफ्टी 22600 के नीचे खुला

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 287 अंकों के नुकसान के साथ 72193 पर खुला
  • जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 76 अंक नीचे 22544 से 1 अक्टूबर के कारोबार की शुरुआत की

Stock Market Today Live 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज अक्टूबर के पहले ही दिन लाल निशान से हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 287 अंकों के नुकसान के साथ 72193 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 76 अंक नीचे 22544 से 1 अक्टूबर के कारोबार की शुरुआत की।

इससे पहले सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 22,632 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो बुधवार के स्तर से नीचे है। बता दें सितंबर के आखिरी कारोबारी सत्र में निफ्टी 95 अंक यानी 0.42% गिरकर 22,620 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 48 अंक यानी 0.07% गिरकर 72,480.29 पर रहा।

Sensex- Nifty के लिए आज 22,600 अहम स्तर

तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार 22,600 का स्तर निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट है। इसके ऊपर टिकने पर रिकवरी की कोशिश देखने को मिल सकती है, जबकि इसके नीचे निर्णायक गिरावट बाजार में और कमजोरी का संकेत दे सकती है। सेंसेक्स के लिए 72,000-72,200 पर अहम सपोर्ट और 72,700-73,000 तत्काल बाधा के रूप में देखा जा रहा है।

FII की भारी बिकवाली चिंता बढ़ा रही

30 सितंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयरों में करीब ₹10,148 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की। यह करीब छह महीने में उनकी सबसे बड़ी एकदिनी बिकवाली रही। इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने करीब ₹11,272 करोड़ की खरीदारी की। सितंबर में FII की कुल बिकवाली करीब ₹44,013 करोड़ पहुंच गई।

ग्लोबल मार्केट का क्या है हाल

एशियाई बाजारों में गुरुवार को तस्वीर मिश्रित रही। जापान का निक्केई करीब 0.86% ऊपर, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 0.8% नीचे था। अमेरिकी बाजार में डाऊ जोंस और एसएंडपी 500 कमजोर रहे, जबकि नैस्डैक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

कच्चा तेल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड: ब्रेंट क्रूड करीब $98 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जबकि अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 5.3% के ऊपर रहने से रिस्क वाली एसेट्स पर दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर, उम्मीद से नरम अमेरिकी महंगाई आंकड़ों ने अक्टूबर में अमेरिकी फेड की संभावित दर बढ़ोतरी को लेकर आशंकाएं कुछ कम की हैं।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN