Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार के घर के बाहर लगे बुलेटप्रूफ शीशे, सलमान-आमिर खान की...

अक्षय कुमार के घर के बाहर लगे बुलेटप्रूफ शीशे, सलमान-आमिर खान की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/Salman_Akshay_1792580910552_Y29y_1792580913962_cqYz_0f43e1f9-1a9a-43ac-9aa0-21f067c77871_DRnU.jpg

टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा व्यवस्था टाइट की जा रही है। खुद स्टार्स भी काफी सतर्क हैं और एहतियात बरत रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ पर खुलेआम हुए हमले के बाद से इंडस्ट्री में खौफ साफ महसूस किया जा सकता है। सलमान खान और अक्षय कुमार के घर के बाहर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जांच में यह सामने आया है कि हमलावरों का निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि एक अन्य बड़ा एक्टर था। टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के कुछ ही वक्त बाद सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी उपलब्ध करवाई गई और वह मुंबई से बाहर के लिए रवाना हो गए। उधर अक्षय कुमार ने अपने जुहू वाले घर के बाहर बुलेटप्रूफ शीशा लगवा दिया है।

स्टार्स की बढ़ाई गई सिक्योरिटी

आमिर खान और रोहित शेट्टी के जुहू और बांद्रा वाले घर के बाहर भी पुलिस प्रैट्रोलिंग तेज कर दी गई है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में जख्मी हुए उमेश चौहान की मुंबई के एक निजी अस्पताल में सर्जरी होनी है। गोली उमेश चौहान के लिवर पर लगी थी, अब डॉक्टर एक सर्जरी के जरिए इसे निकालने की कोशिश करेंगे। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ मंगलवार को उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं और यह पक्का किया कि उन्हें परिवार की तरफ से पूरा सपोर्ट रहे। उधर टाइगर और सलमान खान के घरों के बाहर सिक्योरिटी पहले ही टाइट की जा चुकी है।

उमेश के कजिन से मिलीं आयशा

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुबाबिक आयशा श्रॉफ जाकर उमेश के कजिन राहुल गौड़ से मिलीं और उनकी सेहत का हाल जाना। इसके अलावा उन्होंने परिवार को अपना नंबर दिया और कहा कि उन्हें किसी भी चीज की जरूरत हो, तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। आयशा श्रॉफ के आने और मिलने के बारे में राहुल ने मीडिया को बताया, “आयशा मैडम मंगलवार को सुबह आईं और मेरे भाई की खैरियत पूछी। उन्होंने उमेश और उनकी पत्नी की हर संभव मदद करने को कहा है। उन्होंने मेरा नंबर भई लिया है और अपना नंबर मुझे दिया है, उन्होंने कहा है कि कोई भी जरूरत हो तो वह मदद के लिए उपलब्ध हैं।”

प्रेग्नेंट है उमेश चौहान की पत्नी

हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया है कि चौहान के इलाज में सर्जरी एक अहम कदम होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें ठीक होने में काफी नक्त लगेगा। उनके ससुर अभी हॉस्पिटल में उनकी देखभाल कर रहे हैं, जबकि उनके पिता बनारस से निकल चुके हैं और जल्द ही मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में जख्मी हुए उमेश चौहान की पत्नी 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और अपने 6 साल के बेटे आरव के साथ मानखुर्द में रहती हैं। उमेश का बेटा आरव जूनियर किंडरगार्डन में पढ़ता है। परिवार अभी ऑपरेशन का इंतजार कर रहा है, ताकि यह पता किया जा सके कि आगे उनकी तबीयत कैसी रहेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN