Home rss business hindi अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम पर पैसे लगा चुकी ये कंपनी, अब 18 अगस्त...

अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम पर पैसे लगा चुकी ये कंपनी, अब 18 अगस्त को आ रहा IPO

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sunshine Pictures IPO: बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक विपुल शाह की कंपनी सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड का आईपीओ लॉन्च होने वाला है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड तय कर दिया है। बता दें कि सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम समेत कई बड़े स्टार्स की फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

आईपीओ की डिटेल

सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड के 282 करोड़ रुपये का आईपीओ 18 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 342 से 360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 20 अगस्त को बंद होगा जबकि एंकर निवेशक 17 अगस्त को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। इसके तहत 48 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 30.37 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। इस तरह कुल 78.37 लाख शेयरों की पेशकश की जाएगी।

कंपनी की नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 112.50 करोड़ रुपये तक की रकम का उपयोग अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने की योजना है जबकि बाकी राशि का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। आईपीओ में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व किया गया है जबकि 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए तय किया गया है। बाकी 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है।

एक लॉट में 41 शेयर

आईपीओ के एक लॉट में 41 शेयर हैं। इसका मतलब है कि निवेशक कम से कम 41 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 41 शेयरों के मल्टीपल में बोलियां स्वीकार की जाएंगी। निचले प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक के लिए कम से कम निवेश ₹14,022 होगा जबकि ऊपरी प्राइस बैंड पर यह ₹14,760 होगा। इस आईपीओ के लिए शेयरों के अलॉटमेंट का आधार 21 अगस्त को तय होने की उम्मीद है।

वहीं, शेयरों के 25 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है। GYR कैपिटल एडवाइजर इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर (BRLM) है। Bigshare सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

कंपनी के बारे में

2007 में बनी सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड एक फिल्म और कंटेंट प्रोडक्शन कंपनी है, जो फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज के कॉन्सेप्ट बनाने, उन्हें तैयार करने, डेवलप करने, प्रोड्यूस करने, मार्केटिंग करने और डिस्ट्रीब्यूट करने का काम करती है। इसके पोर्टफोलियो में ‘फोर्स’, ‘कमांडो’, ‘हॉलिडे’, ‘फोर्स 2’, ‘कमांडो 2’ और ‘द केरला स्टोरी’ जैसी कमर्शियली सफल फिल्में शामिल हैं। बता दें कि फोर्स में जॉन अब्राहम रहे हैं तो हॉलिडे अक्षय कुमार की फिल्म है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN