Home मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार बोले आज की एक्ट्रेसेस नहीं लेती हैं करियर में रिस्क,...

अक्षय कुमार बोले आज की एक्ट्रेसेस नहीं लेती हैं करियर में रिस्क, बोलीं- आज की हिरोइन नहीं चाहतीं कि…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/akm_1782293465326_1782293473754_f90474c5-935b-49c5-8148-2e256f6eecc6.jpg

अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। 90 के दशक की एक्ट्रेसेस के साथ-साथ वह आज की यंग एक्ट्रेसेस संग भी काम करते हैं। 

अक्षय कुमार अब वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ कई एक्ट्रेसेस हैं जिसमें रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी हैं। अक्षय ने 90 के दशक में रवीना के साथ काफी काम किया है और अब दिशा के साथ काम कर रहे हैं। अक्षय से फिर पूछा गया कि उनके हिसाब से पहले कि और अब की एक्ट्रेसेस में किया डिफ्रेंस लगता है तो जानें एक्टर ने क्या कहा।

अक्षय से क्या पूछा गया

अक्षय से पूछा गया कि आपने फिल्मों में कई अलग-अलग जनरेशन की एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। 90 के दशक की एक्ट्रेसेस के साथ, 2000 के समय की एक्ट्रेस के साथ जैसे लारा दत्ता और अब दिशा पाटनी के साथ। आपको क्या डिफ्रेंस लगता है अलग-अलग जनरेशन की एक्ट्रेसेस में?

अक्षय ने क्या कहा

इस पर अक्षय ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘सब इमोशनल हैं। सब काफी खूबसूरत हैं। सब अच्छी एक्ट्रेसेस हैं तो ज्यादा डिफ्रेंस तो नहीं है। हां, लेकिन यह है कि आज की एक्ट्रेसेस ज्यादा तैयार रहते हैं जितना हम रहते थे, उससे ज्यादा। इन्हें सब पता है। ये लोग इंडस्ट्री में एंट्री लेने से पहले सब सीखकर आते हैं।’

डायरेक्टर अहमद बोले पहले के एक्टर्स को हम सिखाते थे

वहीं फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान से जब पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि चूंकि वे इतने तैयार होकर आते हैं, तो कहीं न कहीं एक डायरेक्टर के तौर पर आपको उस ‘कच्चेपन’ की कमी महसूस होती है? तो उन्होंने कहा, ‘देखो पहले एक्टर्स रॉ होते थे और हम उन्हें सिखाते थे। हम उन्हें बताते थे कि क्या करना है। आज वे लोग फंडामेंटली करेक्ट होते हैं।’

अक्षय बोले आज के एक्टर्स रिस्क नहीं लेना चाहते

अक्षय ने फिर कहा कि आज की एक्ट्रेसेस ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहती हैं वहीं पहले की एक्ट्रेसेस रिस्क लेती थीं। अक्षय ने कहा, आज कल काफी मल्टी स्टारर फिल्म नहीं बनती हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि मल्टी स्टारर फिल्म में काम करें।

अक्षय ने फिर सभी यंग एक्टर्स से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि मल्टी स्टारर फिल्म करो। वह बोले, ‘अगर आप अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, विनोद खन्ना को देखें तो ये लोग साथ में काम करते थे। मुझे लगता है कि हम लोग मल्टी स्टारर फिल्म करते हैं तो यह इंडस्ट्री के लिए अच्छा होगा।’

फिल्म वेलकम टू द जंगल की बात करें तो इसमें अक्षय के साथ अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN