Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘अगली बार यश बॉस से सीख कर आऊंगा’, Ramayana ट्रेलर रिलीज इवेंट...

‘अगली बार यश बॉस से सीख कर आऊंगा’, Ramayana ट्रेलर रिलीज इवेंट में बोले रणबीर कपूर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/ramayana_trailer_2_1792118053224_qsnZ_1792118056594_YIIl_7ab555a8-74b3-47b9-898e-03bfe411164d_mQf6.png

Ramayana Trailer Launch: नितेश तिवारी की रामायण का दूसरा और इंटरनेशनल ट्रेलर 15 अक्टूबर को बेंगलुरु में रिलीज किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर कन्नड़ भाषा में बात करते भी नजर आए। 

रामायण (Ramayana) का इंटरनेशनल और दूसरा ट्रेलर 15 अक्टूबर को बेंगलुरु में रिलीज किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर, नितेश तिवारी, यश, रवि दुबे और साई पल्लवी मौके पर मौजूद रहे। रामायण के ग्रैंड इवेंट में रणबीर कपूर कन्नड़ भाषा में बात करते नजर आए। रणबीर के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं, एक वीडियो में रणबीर कपूर यश को ‘यश बॉस’ कहकर बुलाते नजर आए। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के इस अंदाज की खूब तारीफ हो रही है।

रणबीर कपूर ने जीता लोगों का दिल

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर ने जय श्री राम के नारे के साथ दर्शकों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने नमस्कार बेंगलुरु कहते हुए अपनी बात शुरू की। रणबीर कपूर ने कन्नड़ भाषा में दर्शकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद किया। इस स्पीच के दौरान रणबीर कपूर ने कहा, “इस बार इतना ही सीख के आया हूं। अगली बार यश बॉस से थोड़ा ज्यादा सीख के आऊंगा।”

ये भी पढ़ें: रामायण का दूसरा ट्रेलर रिलीज, राम और रावण की ऐसी टक्कर, नजरें हटाना हुआ मुश्किल

रणबीर और यश का ब्रोमैंस सोशल मीडिया पर वायरल

रणबीर कपूर ने कन्नड़ भाषा बोलकर वहां के लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, यश को यश बॉस कहने पर भी सोशल मीडिया रणबीर कपूर की काफी तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा- क्या ये इंटरनेट ब्रेकिंग वीडियो होगा? रणबीर कपूर और यश का ब्रोमैंस।

एक दूसरे यूजर ने रणबीर कपूर का वीडियो पोस्ट करके लिखा- रणबीर हमेशा ही दक्षिण भारत की भाषाएं बोलने की कोशिश करते हैं। ये बहुत ही अच्छी चीज है और रणबीर ऐसा करते हुए बहुत ही ज्यादा प्यारे लगते हैं।

यूजर ने रणबीर को बताया असल जीवन में ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’

एक यूजर ने लिखा- राम ने रावण तो यश बॉस बुलाया। रणबीर कपूर असल जिंदगी में भी एकदम ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ हैं। ‘टॉक्सिक’ के बाद यश की लोकप्रियता 10 गुना बढ़ गई है।

यश ने की रणबीर कपूर की तारीफ

एक यूजर ने लिखा- रणबीर कपूर को कन्नड़ में बात करना मेरी साल 2026 की लिस्ट में नहीं था। इस मौके पर यश ने भी रणबीर कपूर की तारीफ की। यश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यश कन्नड़ भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं। लेकिन वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने वीडियो को कैप्शन दिया कि यश ने कहा- रणबीर कपूर सबसे ईमानदार, मेहनती, सरल और जमीन से जुड़े इंसान हैं।

रवि दुबे बोले- इंडस्ट्री में केवल एक रणबीर कपूर

फिल्म में राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे ने भी इस मौके पर रणबीर कपूर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में केवल एक रणबीर कपूर है, और वो हमेशा अपने इस बयान पर खड़े रहेंगे।

रामायण के दूसरे ट्रेलर में क्या दिखा?

रामायण के दूसरे ट्रेलर की बात करें तो ये इंटरनेशनल ट्रेलर है। इस ट्रेलर में रणबीर कपूर यानी कि राम और यश यानी कि रावण के कुछ नए सीन दिखाए गए हैं। ट्रेलर में कुणाल कपूर भगवान इंद्र देव के रूप में नजर आ रहे हैं। इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे रावण ने लंका पर कब्जा किया था।

रणबीर कपूर की रामायण के बारे में

रणबीर कपूर की रामायण की बात करें तो फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर कपूर ‘राम’ की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी ‘सीता’ , रवि दुबे ‘लक्ष्मण’, यश ‘रावण’, सनी देओल ‘हनुमान’, अरुण गोविल ‘राजा दशरथ’ और लारा दत्ता ‘कैकेयी’ के रोल में नजर आएंगी। फिल्म का पहला पार्ट इस साल रिलीज किया जाएगा। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN