Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से 3 दिन पहले कमा...

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से 3 दिन पहले कमा डाले 10 करोड़, 4 लाख से ज्यादा टिकट बिके

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/drishyam_1790666502617_4eEF_1790666502745_N3xO_3e85178b-598b-46ad-b7c0-296d433b302f_jy3S.png

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज से ;पहले 4 लाख से ज्यादा की टिकट बेच दी हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग मेंमोटी रकम कमा डाली है। ऐसे में पहले दिन ये फिल्म बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। 

अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 3 से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। लंबे इतंजार के बाद फिल्म 2 अक्टूबर को थिएटर में दस्तक दे रही है। इस बार मिस्ट्री से पर्दा उठने की खबर है। ट्रेलर के मुताबिक विजय सलगांवकर का परिवार कोर्टरूम में नजर आता है और जज के सामने कुछ ऐसे तथ्य रखे जाएंगे जिससे या तो परिवार को दोषी ठहराया जाएगा या हमेशा के लिए आजादी मिल जाएगी। फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। यही वजह है कि रिलीज से तीन दिन पहले ही इस फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

दृश्यम 3 ने रिलीज से पहले कमा लिए 10 करोड़

दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग 27 अक्टूबर को शुरू कर दी गई थी। फिल्म रिलीज से 5 दिन पहले। 2 अक्टूबर को फिल्म थिएटर में दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट के मुतबिक दृश्यम 3 को देखने के लिए ऑडियंस में इतना क्रेज है कि रिलीज से पहले 4 लाख टिकेट देशभर में बिक चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज से पहले 10 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 की ओपनिंग अजय देवगन के करियर के लिए बड़ी हो सकती है। ये फिल्म 35 करोड़ से ज्यादा के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कर सकती है।

दृश्यम 3 बनाएगी रिकॉर्ड

27 सितंबर को एडवांस बुकिंग की विंडो खोली गई थी। एक ही दिन में 6।65 करोड़ का कलेक्शन हो गया था। इस साल आई फिल्मों के एडवांस बुकिंग कलेक्शन पर नजर डाले तो दृश्यम 3 सिर्फ धुरंधर 2 से पीछे है। यानी 2 अक्टूबर, ओपनिंग डे वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बन सकता है। साल 2022 में आई दृश्यम 2 की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी।

दृश्यम 3 की रिलीज डेट

दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तबू, रजत कपूर के साथ अब एक्टर जयदीप अहलावत का नाम भी जुड़ गया है। ट्रेलर में उनका रोल धमाकेदार दिखाया गया है। ऐसा माना जा रहा है इस बार सलगांवकर परिवार का राज खुल सकता है। लेकिन पिछली दृश्यम की तरह इस कहानी में भी एंड में जबरदस्त ट्विस्ट आने की उम्मीद है। ये फिल्म अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट की है जो 2 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होने जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN