Home मनोरंजन समाचार अजय देवगन सुनाएंगे क्राइम की सच्ची घटनाएं, होस्ट करेंगे टीवी शो?

अजय देवगन सुनाएंगे क्राइम की सच्ची घटनाएं, होस्ट करेंगे टीवी शो?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/02/1200x900/ajay_devgn_host_02_08_1785663773877_1785663777930_359b0839-fbf3-417c-9d41-d5d0c76e8d9b.png

अजय देवगन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अब अजय देवगन एक टीवी शो के होस्ट की भूमिका में नजर आनेवाले हैं। अगर हर चीज प्लान के मुताबिक जाती है तो अजय देवगन जल्द ही प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे। 

बॉलीवुड के कई एक्टर्स हैं जो टीवी शो के होस्ट के रूप में भी भूमिका निभाते हैं या निभा चुके हैं। इनमें सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है। अब इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी जुड़ सकता है। खबर है कि इंडस्ट्री के सिंघम एक क्राइम शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं।

अजय देवगन होस्ट की भूमिका में आएंगे नजर?

जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन एक टीवी क्राइम शो होस्ट करते नजर आ सकते हैं। ये शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। मेकर्स अजय देवगन के साथ बातचीत कर रहे हैं।

अजय देवगन ने प्रोजेक्ट के लिए भर दी है हामी

सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, मेकर्स ने अजय को एक क्राइम शो होस्ट करने के लिए अप्रोच किया है और अजय देवगन ने भी हामी भर दी है। अगर हर चीज प्लान के मुताबिक जाती है, बॉलीवुड एक्टर जल्द ही इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग करेंगे। ये नया शो क्राइम की सच्ची घटनाओं पर आधारित शो होगा। प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बता दें, इस साल की शुरुआत में खबर आई थी अजय देवगन कलर्स का द 50 शो होस्ट कर सकते हैं।हालांकि ऐसा नहीं हुआ। द 50 शो के होस्ट का चेहरा रिवील नहीं किया गया। द 50 के विनर की बात करें तो शिव ठाकरे ने ये शो जीता था।

अक्षय ने हाल ही में होस्ट किया था एक गेम शो

अगर अजय देवगन सोनी टीवी का ये शो होस्ट करते हैं तो उनका नाम भी उन एक्टर्स की लिस्ट में जुड़ जााएगा जो टीवी शो होस्ट करते हैं। सलमान खान बिग बॉस को होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, हाल ही में अक्षय कुमार ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून होस्ट किया था।

अजय देवगन की फिल्मों की जानकारी

अजय देवगन के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हाल ही में अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 रिलीज हुई है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यूज मिले हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा पाई है। धमार 4 में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजीदा शेख, रवि किशन, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आए थे।

एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी फिल्म दृश्यम 3 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अजय देवगन गोलमाल 5 पर भी काम कर रहे हैं। गोलमाल 5 रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। गोलमाल 5 के जरिए इस फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार ने भी एंट्री मार ली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN