Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अटैक के बाद खुद ड्राइविंग सीट पर आए टाइगर श्रॉफ, ड्राइवर फिरदौस...

अटैक के बाद खुद ड्राइविंग सीट पर आए टाइगर श्रॉफ, ड्राइवर फिरदौस को खुद लेकर गए हॉस्पिटल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/Tiger_Sh_1792368892194_rAcE_1792368908684_LEtp_a8a93cd1-9814-4a98-b799-04c4bd512ffd_6lAY.jpg

टाइगर श्रॉफ पर हमले का एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि ड्राइवर के जख्मी होने के बाद एक्टर ने खुद मोर्चा संभाला था।

टाइगर श्रॉफ का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अटैक के बाद वह खुद ड्राइविंग सीट पर आए। टाइगर श्रॉफ पर रविवार (18 अक्टूबर) की रात हुए हमले ने बॉलीवुड को एक बार फिर दहला दिया। जिस वक्त जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई, तब वह ड्राइवर के साइड वाली सीट पर बैठे हुए थे, लेकिन अटैक के बाद उन्होंने मोर्चा संभाला और खुद ड्राइविंग सीट पर आ गए। फायरिंग में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस को बाएं हाथ में गोली लगी है।

खुद ड्राइविंग सीट पर आए टाइगर

हमले में ड्राइवर के गंभीर रूप से घायल होने के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद ड्राइव करने का फैसला किया। वह तुरंत फ्रंट सीट से ड्राइविंग सीट पर आए और स्टीयरिंग संभालते हुए घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल की तरफ निकल गए। मुंबई पुलिस के मुताबिक इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ को-ड्राइवर सीट से एडजस्ट करते हुए खुद ड्राइविंग सीट पर आते हैं और फिर फिरदौस को लेकर अस्पताल की तरफ निकल जाते हैं।

अटैक के बाद लोगों का रिएक्शन

‘हीरोपंती’ फेम एक्टर की बहादुरी के अब सोशल मीडिया पर लोग कसीदे पढ़ रहे हैं। कोई उन्हें रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ एक्टर बता रहा है, तो वहीं किसी ने लिखा कि मार्शल आर्ट सीखने का कोई फायदा नहीं होता है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि जो कोई भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसके साथ ऐसा होगा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के होने का दावा करने वाले अनिल पंडित और हरमन संधु ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली।

सलमान के साथ नहीं है कोई प्रोजेक्ट!

मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ अभी सलमान खान के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रहे थे। हालांकि उनका एक बड़ा प्रोजेक्ट लगातार चर्चा में बना हुआ था, जिसमें वह विद्युत जामवाल और अन्य कई बड़े एक्टर्स के साथ काम करने वाले थे। बिश्नोई गैंग काफी लंबे वक्त से काले हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान के पीछे पड़ा हुआ है। खबरों की मानें तो टाइगर श्रॉफ को भी कई बार धमकी मिली थी, लेकिन वह लगातार इसे नजरअंदाज कर रहे थे। रविवार को जब टाइगर पर हमला हुआ, तब वह जुहू के एक फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN