Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/Lockupp_2new_1782979917835_1782979921911_2bdf6078-4897-4900-892b-8f387a188f86.jpgऐसे में अब शो पर एक और ब्लास्ट होने वाला है। ‘लॉकअप 2’ की पुरानी होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर लॉकअप का हिस्सा बनने जा रही हैं। अब कंगना आ रही हैं तो बवाल मचाना लाजमी है। शो पर आते ही कंगना ने एक कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ा।
एकता कपूर का शो ‘लॉकअप सीजन 2’ इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। ‘लॉकअप 2’ ने नेटफ्लिक्स आते ही बवाल मचा दिया है। इस शो पर टीवी से लेकर बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामी सितारों के अलावा, जानें-माने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ने हिस्सा लिया। शो पर कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक रही है। ऐसे में अब शो पर एक और ब्लास्ट होने वाला है। ‘लॉकअप 2’ की पुरानी होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर लॉकअप का हिस्सा बनने जा रही हैं। अब कंगना आ रही हैं तो बवाल मचाना लाजमी है। शो पर आते ही कंगना ने एक कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ा।
कंगना ने आते ही दो कंटेस्टेंट की उड़ाईं धज्जियां
‘लॉकअप सीजन 2’ को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। वहीं, अब लॉकअप की पुरानी होस्ट कंगना रनौत बतौर गेस्ट बनकर पहुंच रही हैं। शो पर कंगना के आते ही पूरा माहौल गर्म होने वाले है। वहीं, हुआ भी ऐसा कंगना ने आते ही दो कंटेस्टेंट की धज्जियां उड़ा दी। शो पर फरहा और रितेश ने कंगना का जोरों से स्वागत किया। फरहान ने कहा कि जनता की ढेर सारी बातें और प्वाइंट ऑफ व्यू लेकर आ रही हैं वो जो कभी अपनी ओपिनियन देने से नहीं डरती। इस पर कंगना, फरहा से पूछती हैं कि मुझे मिस किया। इस पर फराह जवाब देती हैं कि मिस उसे करते हैं कंगना, जिसे हम भूल जाते हैं और आप भुलाने वाली चीज बिल्कुल नहीं हो।
इस कंटेस्टेंट को कहा-‘अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?’
दरअसल, कंगना रनौत का गुस्सा शो पर सबसे ज्यादा एक्टर राम कपूर पर निकला। शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कंगना रनौत ने राम कपूर से कहा, ‘राम, गेम को सीरियसली नहीं लेना था, और अगर लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो आप आए क्यों? अपना ये फूहड़पन दिखाने के लिए?’ जवाब में राम कपूर ने कहा, ‘जब सही समय आएगा, तो मैं भी अपने सच को अपनाऊंगा, और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर ढंग से।’ इस पर कंगना भड़क गईं और जवाब दिया, ‘अगर आप सुधार करना चाहते हैं, तो अपना बचाव न करें।’
धीरज को शाहरुख का नाम लेकर सुनाया
इसके अलावा कंगना ने एक्टर धीरज धूपर को भी जमकर सुनाया। कंगना ने कहा, ‘आप शो पर अपने आपको शाहरुख खान बता रहे हैं। आपको लगता है कि आप शाहरुख खान है। आप शाहरुख का S भी नहीं हैं।’
आकांक्षा के पास बची एक लाइफ लाइन
इसके बाद प्रोमो में दिखाया कि रितेश देशमुख कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को एक ऐसी बात बताते हैं, जिससे उनके होश उड़ जाते हैं। रितेश, आकांक्षा से पूछते हैं कि आपके पास कितनी लाइफ लाइन बची है। इस पर वो कहती हें कि दो। रितेश जवाब देते हैं कि नहीं आपको पास दो नहीं एक लाइफलाइन बची है, दो खर्च हो गई हैं क्योंकि सीक्रेट आउट हो चुका है। रितेश उन्हें दिखाते हैं कि लाइफ लाइन कैसे खर्च हुईं। दरअसल, श्रेया कालरा ने उनका एक और सीक्रेट आउट कर दिया कि वह बाइसेक्शुअल हैं, ये सुनते ही आकांक्षा चौंक जाती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


