Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/jka_1790273561411_9DXp_1790273571272_xrir_52498526-8fd1-495a-946b-434cdc00bdb9_7Gzh.jpgअमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह हैं और शाहरुख खान को बादशाह कहा जाता है। अब बिग बी ने किंग खान को एक मामले में पछाड़ दिया है।
अमिताभ बच्चन , शाहरुख खान बॉलीवुड के दिग्गज और बड़े स्टार हैं हिंदी सिनेमा की। उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। हाल ही में एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 आई थी जिसमें पता चला कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। स्टार्स की नेटवर्थ के अलावा इसमें उनके सोशल मीडिया फॉलोइंग के बारे में भी बताया है।
बिग बी और शाहरुख की क्या है फॉलोइंग
हालांकि बिग बी और शाहरुख के बीच का डिफ्रेंस काफी कम है। बिग बी की रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम, लिंकडिन और एक्स(ट्विटर)के हिसाब से एक्टर की फॉलोइंग 4.87 करोड़ है की मिलाकर। शाहरुख की वहीं तीनों प्लेटफॉर्म की मिलाकर 4.86 करोड़ है। दोनों के बीच सिर्फ 1 लाख फॉलोअर्स का डिफ्रेंस है।
ऋतिक रोशन भी इनके काफी करीब हैं। उनके तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 4.81 करोड़ है। करण जौहर फिर अगले लंबर पर हैं 1.82 करोड़ फॉलोइंग के साथ।
सलमान की नेटवर्थ क्या है
एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 की सक्रीन और स्पोर्ट कैटेगरी के मुताबिक शाहरुख खान और उनके परिवार की नेटवर्थ 10 हजार करोड़ है। इस नेटवर्थ के साथ शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। वहीं अमिताभ और उनके परिवार की टोटल नेटवर्थ 4 हजार करोड़ है। सलमान खान की वहीं 3000 करोड़ नेटवर्थ है। इसके बाद आते हैं चौथे नंबर पर ऋतिक रोशन।
विराट-धोनी जानें किस नंबर पर
वहीं स्पोर्ट्सपर्सन्स की लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर छठे और महेंद्र सिंह धोनी 7वें नंबर पर है। किंग को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।
शाहरुख खान के बारे में बता दें कि वह लास्ट फिल्म डंकी में नजर आए थे साल 2023 में रिलीज हुई थी। उसी साल उनकी फिल्म पठान और जवान रिलीज हुई थी।
किंग में नजर आएंगे शाहरुख
अब शाहरुख की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अब किंग में नजर आने वाले हैं। किंग में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी अहम किरदार में हैं।
हाल ही में शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फैंस से बात करते हुए बताया कि ये फिल्म उनके लिए काफी खास है। इसके लिए फिल्म की पूरी टीम ने खूब मेहनत की है। इसका एक्शन, स्टोरी और शाहरुख का लुक सबको काफी पसंद आएगा।
कब रिलीज होगी किंग
इसके अलावा शाहरुख ने बताया कि वह खुद पर्सनली फिल्म का वीएफएक्स देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि कहीं मुझे ऑफिस में देर रात आने से बैन ना कर दिया जाए। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी क्रिसमस के मौके पर।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




