Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘ अमिताभ बच्चन स े मिलने… ‘, उज्ज्वल निकम न े बताय...

‘ अमिताभ बच्चन स े मिलने… ‘, उज्ज्वल निकम न े बताय ा गिरफ्तार ी क े बाद क्य ा बोल ा थ ा कसाब?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/ajmal_kasab_amitabh_bachchan_26_09_1790436504409_I9a3_1790436508105_D0Mo_df68ae9f-dc22-4ab3-94f8-fcf40f4b371e_GlN9.png

KBC 18: अमिताभ बच्चन के क्विज शो में विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम मेहमान बनकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कसाब ने दावा किया था कि वो मुंबई में अमिताभ बच्चन से मिलने आया था। 

कौन बनेगा करोड़पति 18 के बीते एपिसोड में राजकुमार राव, उज्ज्वल निकम और वामिका गब्बी मेहमान बनकर पहुंचे। तीनों अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे और खेल खेला। इस दौरान उज्ज्वल निकम ने अजमल कसाब के केस से जुड़े कुछ खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अजमल कसाब ने कहा था कि वो मुंबई अमिताभ बच्चन से मिलने आया था।

कौन हैं उज्ज्वल निकम?

साल 2008 में मुंबई में हमलों के लिए आतंकवादी अजमल कसाब को गिरफ्तार किया गया था। अजमल कसाब पर केस भी चला था। इस केस में उज्ज्वल निकम ने राज्य सरकार के विशेष सरकारी अभियोजक के रूप में केस लड़ा था।

कसाब ने अमिताभ बच्चन का नाम लेकर बोला था झूठा

अमिताभ बच्चन से खास बातचीत में उज्ज्वल निकम ने बताया कि अरेस्ट के बाद कसाब ने शुरुआत में झूठ बोला था। उज्ज्वल निकम ने बताया कि कसाब ने दावा किया था कि वो 26/11 अटैक के दौरान गिरफ्तार नहीं हुआ था बल्कि उसकी गिरफ्तारी 6 नवंबर को हुई थी। कसाब से जब पूछा गया था कि वो मुंबई किस लिए आया था तो उसने कहा था कि वो हिंदी फिल्मों का बहुत बड़ा फैन है और अमिताभ बच्चन के घर जाना चाहता था।

उज्ज्वल निकम ने बताए कसाब केस से जुड़े हैरान करने वाले किस्से

उज्ज्वल निकम ने ये भी बताया कि कसाब ने दावा किया था कि वो एक नाबालिग है और उस पर जुवेनाइल जस्टिस कानून लागू होना चाहिए। कसाब की असली उम्र पता लगाने के लिए उसकी बोन-डेंसिटी जांच समेत कई और टेस्ट किए गए थे। वहीं, कसाब ने कोर्ट में ये भी झूठ बोला था कि जेल में उसे जहर देने की कोशिश की जा रही है। कसाब जिस चीज को जहर बता रहा था, वो चावल का पाउडर था। हालांकि, कसाब के दावे के बाद उस चावल के पाउडर की लैब में टेस्टिंग हुई थी।

जब कसाब ने सुनवाई के दौरान कैमरे पर थूका

उज्ज्वल निकम ने ये भी बताया कि जब ट्रायल कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई थी, उसके बाद वो हाई कोर्ट के सामने पेश हुआ था। कसाब को हाईकोर्ट के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान कसाब ने कैमरे पर थूक दिया था।

इस एपिसोड में राजकुमार राव ने अमिताभ बच्चन को बताया कि वो दो बार नेशनल ताइक्वांडो चैंपियन रह चुके हैं। राजकुमार राव ने ये खुलासा 2 लाख रुपये के लिए पूछे गए एक सवाल के दौरान किया। स्क्रीन पर तीन देशों के झंडे दिखाए गए। इनमें से दो देशों के सामने उनके नेशनल स्पोर्ट्स लिखे थे। राजकुमार राव को बताना था कि तीसरे देश का नेशनल स्पोर्ट्स बताना था। हॉटसीट पर बैठे तीनों कंटेस्टेंट्स ने बताया कि वो साउथ कोरिया का झंडा है और वहां का नेशनल स्पोर्ट्स ताइक्वांडो है।

कब रिलीज होगी प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम

बता दें, उज्ज्वल निकम के जीवन पर प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम नाम की एक फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में राजकुमार राव उज्ज्वल निकम का किरदार निभाएंगे। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और अजमल कसाब की भूमिका में ललित प्रभाकर नजर आएंगे। इस फिल्म को अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है। राजकुमार राव की इस फिल्म की कहानी 26/11 मुंबई हमला, 1993 के बॉम्बे बम धमाकों और अजमल कसाब के हाई-प्रोफाइल ट्रायल जैसे ऐतिहासिक मुकदमों पर आधारित होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN