Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अमीषा पटेल की मां के घर से गायब हुए 5 लाख के...

अमीषा पटेल की मां के घर से गायब हुए 5 लाख के हीरे के कंगन, 40 साल की नौकरानी गिरफ्तार, FIR हुआ दर्ज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/AMEESHA_1769400941809_1769400954152_1789197105080_d2cd0478-a57d-40a3-8622-c5bc44deb8de_d95f07b9-d9f3-455b-b999-b862c109309b_78599012-d0e6-4695-ac20-f22de7a09192.jpg

आरोपी की पहचान विरार की रहने वाली 40 साल की सीमा विनोद घाटे के तौर पर हुई है, जो डेढ़ साल से आशा पटेल के घर पर नौकरानी के तौर पर काम कर रही थी।

‘गदर’ एक्ट्रेस अमीषा पटेल हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने करियर में अमीषा ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपने काम के साथ वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच अब अमीषा के परिवार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमीषा की मां के आशा पटेल के घर लाखों की चूड़ियां चोरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने अब उनकी एक हाउस हेल्प को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

5 लाख रुपये के हीरे जड़े कंगन हुए चोरी

Free Press Journal के अनुसार, आरोपी की पहचान विरार की रहने वाली 40 साल की साीमा विनोद घाटे के तौर पर हुई है, जो पिछले लगभग डेढ़ साल से अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर पर हाउस हेल्प के तौर पर काम कर रही थी। आशा पटेल की 5 लाख रुपये के हीरे जड़े कंगन जनवरी में चोरी हुई थी और तभी से आशा को शक था कि इस चोरी में सीमा का हाथ है। उन्होंने उससे इस बारे में पूछताछ भी की थी, लेकिन बार-बार इनकार करने पर आशा पटेल ने मरीन ड्राइव पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

दर्ज हुई FIR

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत शिकायत मिलने पर FIR दर्ज की गई। FIR के बाद, सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कदम और पुलिस इंस्पेक्टर वटकर की देखरेख में क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच की और घाटे का पता लगाकर उसे विरार से ढूंढ निकाला। आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया और बाद में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस चोरी हुई ज्वेलरी बरामद करने की कोशिश कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या घाटे का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल अभी तक चोरी हुई चूड़ी बरामद नहीं हुई है। असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी और मरीन ड्राइव पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम इस मामले की जांच कर रही है।

अमीषा पटेल के करियर के बारे में और जानकारी

अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ ‘कहो ना… प्यार है’ (2000) से बॉलीवुड में अपना सबसे शानदार डेब्यू किया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्में दी। साल 2023 में, अमीषा ‘गदर 2’ में सनी देओल के साथ फिर से नजर आईं। इस मूवी में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। उन्होंने फिल्म में सकीना के अपने मशहूर किरदार को फिर से निभाया। इस सीक्वल में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। मई में, अमीषा पटेल ने पुष्टि की कि ‘गदर 3’ पर काम चल रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN