Home rss world hindi अमेरिका में फुटबॉल स्टेडियम के पास फायरिंग: 6 बच्चों समेत 12 लोग...

अमेरिका में फुटबॉल स्टेडियम के पास फायरिंग: 6 बच्चों समेत 12 लोग घायल; जश्न के माहौल में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तालाहासी पुलिस विभाग के अनुसार, घायलों में से 3 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जबकि बाकी 9 पीड़ितों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित तालाहासी शहर में फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी (FAMU) के ‘होमकमिंग वीकेंड’ के जश्न के दौरान फुटबॉल स्टेडियम के पास शनिवार को भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस अंधाधुंध फायरिंग में 6 मासूम बच्चों समेत कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तालाहासी पुलिस विभाग के अनुसार, घायलों में से 3 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जबकि बाकी 9 पीड़ितों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मैच के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में भड़की हिंसा

पुलिस की तरफ से की गई शुरुआती जांच से पता चला है कि यह वारदात यूनिवर्सिटी के फुटबॉल मैच के ठीक बाद हुई।

पुलिस के मुताबिक, स्टेडियम के पास भारी भीड़ मौजूद थी, जहां कुछ लोगों के बीच अचानक किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट (Fight) शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और गोलीबारी शुरू हो गई।

तालाहासी पुलिस चीफ लॉरेंस रेवेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जो बेहद दिल दहलाने वाला है। पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया।

अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, कैंपस को बताया सुरक्षित

वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस प्रमुख लॉरेंस रेवेल ने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए और फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।

दूसरी ओर, फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि यह घटना उनके कैंपस परिसर के बेहद करीब हुई है, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है और पूरा यूनिवर्सिटी कैंपस सुरक्षित है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN