Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अरिजीत सिंह को हराने के 21 साल बाद काजी तौकीर को हुआ...

अरिजीत सिंह को हराने के 21 साल बाद काजी तौकीर को हुआ अपनी कमी का एहसास, बोले- फेम गुरुकुल में…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/11/1200x900/arjut_1789131414626_31aff8db-faad-4304-8ca8-3594ed766c2b_1789131422496_ffc0e594-ad1a-464b-934c-575462299a8f_d2a5d2a6-f74c-48e9-9cef-d7d4d0a2f989_5055e9c7-945c-4eec-b0ee-bd2221cb581f.jpg

अरिजीत सिंह और काजी तौकीर शो गुरुकुल में कंटेस्टेंट बनकर आए थे। इस दौरान अरिजीत को हराकर काजी ने जीत हासिल की थी। अब उस जीत के सालों बाद काजी ने एक स्टेटमेंट दिया है जो काफी वायरल हो रहा है।

बिग बॉस 20 में सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं काजी तौकीर। काजी अपनी हरकतों और स्टेटमेंट्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। काजी, साल 2005 में शो गुरुकुल में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आए थे और उसके विनर भी थे। इसी शो में अरिजीत सिंह भी थे। अरिजीत भी इस शो के कंटेस्टेंट थे और उन्हें हराकर काजी ने जीत हासिल की थी। लेकिन अब काजी ने हाल ही में शो के एपिसोड में कहा कि वह गुरुकुल के दिनों में ज्यादा अच्छा नहीं गाते थे।

आम्रपाली दुबे ने की काजी के गाने की तारीफ

दरअसल, हाल ही में जब सभी घरवाले लीगेसी रूम में थे तब काजी ओ मेरे दिल के चैन गाना गाते हैं। उनका गाना सुनकर सब काफी इम्प्रेस हो जाते हैं। आम्रपाली दुबे फिर बोलती हैं कि आपको गुरुकुल के दिनों में पूरे देश ने वोट दिया था वो भी आपके इसी टैलेंट की वजह से।

कजी बोले तब मैं अच्छा नहीं गाता था

काजी फिर बोलते हैं कि वह उस प्यार और सपोर्ट के लिए सबके शुक्रगुजार हैं। लेकिन उस वक्त वह अच्छे सिंगर नहीं थे। काजी ने कहा, ‘लेकिन मैं अच्छा नहीं गाता था।’

काजी के गाने पर लोगों के रिएक्शन

वैसे काजी के सिंगिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे सोनू निगम और शान साथ में गा रहे हैं। एक ने लिखा कि काजी ने इतना अच्छा गाना गाया कि बिग बॉस भी उनके गाने के खत्म का इंतजार करते रहे और इसके बाद बोला।

गुरुकुल के विनर थे काजी

काजी के बारे में बता दें कि गुरुकुल शो जीतकर वह काफी फेमस हो गए थे। काजी और अरिजीत उस शो के दौरान से अच्छे दोस्त हैं। गुरुकुल में अरिजीत छठे नंबर पर आए थे। अरिजीत, काजी को बिग बॉस में भी सपोर्ट कर रहे हैं।

अरिजीत कर रहे काजी को सपोर्ट

जब काजी बिग बॉस में आए तब अरिजीत ने कहा था, ‘मैं अब पहली बार बिग बॉस शो देखने वाला हूं क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी है उधर।’

बता दें कि काजी कुछ समय पहले ही अरिजीत के होमटाउन भी गए थे और वहां दोनों की मुलाकात की फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

काजी का हिट गाना

काजी के बारे में बता दें कि उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साल 2015 में फिल्म फैंटम में गाए गाने अफगान जलेबी से मिली थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, कटरीना कैफ लीड रोल में थे।

काजी बिग बॉस में कई बार ऐसी एंटरटेनिंग हरकतें करते हैं कि घरवाले और शो देख रहे दर्शक भी एंटरटेन होते रहते हैं।

कैप्टेंसी टास्क से थे बाहर

दरअसल, हाल ही में शो में कैप्टेंसी टास्क था और इस दौरान कनिका मान को बिग बॉस स्पेशल पावर देते हैं किसी एक को इस टास्क से बाहर करने के लिए। कनिका फिर काजी का नाम लेती हैं और काजी इसमें परफॉर्म नहीं करते हैं।

खैर देखते हैं कि आगे जाकर काजी, कैप्टन बनते हैं कि नहीं और उनकी जर्नी कैसे रहती है शो में।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN