Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अविका के बाद स्वरा भास्कर को भी डेंगू, हॉस्पिटल से दिया अपना...

अविका के बाद स्वरा भास्कर को भी डेंगू, हॉस्पिटल से दिया अपना हेल्थ अपडेट

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/Swara_FB_1786198530980_1786198534536_afb0cb26-f9d8-4d65-9554-8ac28eba7b5d.jpg

Swara Bhasker Hospitalised: स्वरा भास्कर ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें उनके चेहरे पर तकलीफ साफ देखी जा सकती है। एक्ट्रेस ने हालांकि हिम्मत दिखाते हुए V साइन में सेल्फी पोस्ट की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को डेंगू हो गया है जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं स्वरा ने एक इंस्टा स्टोरी लगाकर अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है। स्वरा भास्कर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह हाथ में ड्रिप लगाए हॉस्पिटल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उन्होंने हॉस्पिटल वाले ही कपड़े पहने हुए हैं और उनके चेहरे पर थकान साफ देखी जा सकती है। हालांकि फिर भी वह मुस्कुराते हुए विक्ट्री साइन दिखा रही हैं।

अविका के बाद स्वरा भी हुईं एडमिट

स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस तस्वीर के साथ लिखा- यह संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ा। डेंगूफाइड एंड हॉस्पिटलाइज्ड। यानि पहले डेंगू हुआ और फिर हॉस्पिटल में भर्ती हो गई। रांझणा फेम एक्ट्रेस ने इस बारे में कुछ नहीं लिखा है कि उन्हें यह दिक्कत कब से हुई और कब गंभीर स्थिति लगने पर वह हॉस्पिटलाइज हुईं। मालूम हो कि इससे पहले ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर के डेंगू की वजह से हॉस्पिटलाइज होने की खबर सोशल मीडिया पर आई थी। अब स्वरा भास्कर ने भी पोस्ट करके उन्हें डेंगू होने के बारे में बताया है।

तेज बुखार के बाद भी कर रहीं काम

अविका गौर के पति ने बताया था कि एक्ट्रेस को डेंगू डाइग्नोस होने से 5 दिन पहले से ही उन्हें तेज बुखार चढ़ रहा था। खबरों की मानें तो तबीयत काफी खराब होने के बावजूद अविका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक शूट पूरा किया है और उसके बाद दिल्ली एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए पहुंचीं। अविका गौर के पति ने बताया, “जब वह मुंबई लौटीं, तो हमने रिपोर्ट देखी और उसमें डेंगू निकला। मैंने उन्हें कई बार समझाया कि प्रोड्यूसर समझ जाएंगे और हम इसे स्थगित कर सकते हैं।”

स्वरा भास्कर का पिछला प्रोजेक्ट

हालांकि अविका लगातार यह कहती रहीं कि किसी को नुकसान होगा। किसी का वक्त बर्बाद होगा, किसी का पैसा डूबेगा। मैं ऐसा नहीं चाहती। मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगी। बात स्वरा भास्कर की करें तो वर्क फ्रंट पर आखिरी बार उन्हें रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया था। यहां वह अपने पति फहद अहमद के साथ नजर आई थीं। स्वरा भास्कर ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनकी तबीयत का सुनकर सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN