Home rss business hindi आज शनिवार को बैंक खुला है या बंद? चेक करें अक्टूबर की...

आज शनिवार को बैंक खुला है या बंद? चेक करें अक्टूबर की सभी छुट्टियां

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Bank Holidays: आज महीने का तीसरा शनिवार है
  • त्रिपुरा को छोड़कर देश भर के बैंक इस दिन खुले हुए हैं
  • बता दें, आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है

Bank Holidays: आज शनिवार को 17 अक्टूबर को बैंक देश के लगभग सभी हिस्सों में बैंक खुले हुए हैं। यह महीने का तीसरा शनिवार है। हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक कर्मियों में छुट्टी रहती है। ग्राहक बैंक की शाखाओं में जाकर काम कर सकते हैं। बता दें, महा सप्तमी की वजह से आज त्रिपुरा में बैंक बंद हैं। इस महीने 4, 11, 18 और 24 अक्टूबर को रविवार है।

अक्टूबर के महीने में कब-कब है छुट्टी (October 2026 holidays)

2 अक्टूबर – (महात्मा गांधी की जयंती) – यह नेशनल हॉलीडे है। देश भर के बैंक इस दिन बंद रहेगा।

10 अक्टूबर (महालय अमावस्या) – बेंगलुरू और कोलकाता में बैंक इस दिन बंद थे।

17 अक्टूबर (महा सप्तमी) – अगरतला में इस दिन बैंक बंद हैं।

19 अक्टूबर (दशहरा/महा नवमी/ दुर्गा पूजा) – अगरतला, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, इटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलॉन्ग में बैंक इस दिन बंद रहेगा।

20 अक्टूबर (दशहरा/विजय दशमी/महानवमी) – गंगटोक और इम्फॉल में इस दिन बैंक खुला रहेगा। वहीं, अन्य प्रमुख शहरों में इस दिन बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।

21 अक्टूबर (विजय दशमी/दुर्गा पूजा) – अगलतला, बेंगलुरू, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुअनंतपुरम् में बैंक इस दिन बंद रहेंगे।

23 और 23 अक्टूबर – गंगटोक में बैंक कर्मियों की इस दिन छुट्टी है।

26 अक्टूबर (लक्ष्मी पूजा/महर्षि वाल्मिकी जन्मदिन) – अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।

29 अक्टूबर (करवा चौथ) – शिमला में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर (सरदार वल्लभ भाई पटेल) – अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

ग्राहक इन तारीखों को बैंक शाखा जानें से पहले यह चेक कर लें कि शाखा खुला है या नहीं।

ऑनलाइन सर्विसेज ओपन रहेंगी

छुट्टी के दिन भी ऑनलाइन सर्विसेज ओपन रहेंगी। यूपीआई से लेकर नेट बैंकिंग की सुविधाएं इन दिनों में जारी रहेंगी। एटीएम की सुविधाएं भी इन दिनों में जारी रहेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN