Home rss business hindi आज से खुल गया 3066 करोड़ रुपये वाला IPO, ग्रे मार्केट दिखा...

आज से खुल गया 3066 करोड़ रुपये वाला IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा 259 रुपये का फायदा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Dhoot Transmission IPO: धूत ट्रांसमिशन आईपीओ आज से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1.61 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, मौजूदा निवेशक 1666.89 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फार सेल के जरिए बेच रहे हैं। बता दें, रिटेल निवेशकों के पास आईपीओ पर 12 अगस्त तक दांव लगाने का मौका रहेगा।

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ पिछले हफ्ते शुक्रवार को ही खुल गया था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 918.27 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, एचडीएफसी एमएफ, ब्लैक रॉक, ह्वाइओक, अबु धाबी इनवेस्टमेंट फंड जैसे दिग्गज शामिल हुए थे। बता दें, ग्रे मार्केट में आईपीओ की स्थिति काफी मजबूत है।

कितनी है धूत ट्रांसमिशन आईपीओ की कीमत (Dhoot Transmission IPO Price band)

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये है। कंपनी ने 17 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 14807 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आईपीओ का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा ही रिजर्व रहेगा। रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

259 रुपये है जीएमपी (Dhoot Transmission IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 259 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी 30 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है। बता दें, आईपीओ ग्रे मार्केट में इस समय सबसे मजबूत स्थिति में है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी को कुल 396.80 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। जोकि सालाना आधार पर 12.10 प्रतिशत अधिक है। रेवन्यू के मोर्चे पर कंपनी को पिछले फाइनेंशियल ईयर में 31.40 प्रतिशत का अधिक फायदा हुआ। उस दौरान कुल आय 4525 करोड़ रुपये रहा था। इस कंपनी में बेन कैपिटल के पास 55 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकि 45 प्रतिशत हिस्सेदारी धूत परिवार के पास है।

एक्सपर्ट्स की आईपीओ को लेकर क्या राय

ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी ने लॉन्ग टर्म के लिए आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। एक्सपर्ट को उम्मीद है कि बढ़ते ईवी के मार्केट की वजह से कंपनी को फायदा होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN