Source :- LIVE HINDUSTAN
Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च होने में अब बस कुछ ही बाकी रह गए हैं। भारतीय बाजार में यह फोन 4 जून को डेब्यू करेगा। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके लगभग सभी खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, फटाफट जानिए
Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च होने में अब बस कुछ ही बाकी रह गए हैं। भारतीय बाजार में यह फोन 4 जून को डेब्यू करेगा। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके लगभग सभी खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। फोन की माइक्रोसाइन फ्लिपकार्ट पर पहले से ही लाइव है, जहां कंपनी इसके खास फीचर्स को टीज कर रही है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए जानते हैं सबकुछ..
Motorola Edge 70 Pro Plus के बेसिक स्पेसिफिकेशन
लिस्टिंग से यह बात कंफर्म हो गई है कि अपकमिंग Edge 70 Pro+ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम चिप पर चलता है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि मोटोरोला का यह फोन तीन साल तक OS अपग्रेट के साथ-साथ पांच साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल होगा। हैवी गेमिंग या फिर मल्टीटास्किंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसलिए इसमें 4600sqmm का वीसी कूलिंग चैंबर मिलेगा। कंपनी ने यह भी खुलासा कर दिया है कि AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में फोन में 2.4 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।
फोन में मजबूत और स्मूद एमोलेड डिस्प्ले
फोन में 6.8-इंच की एक्सट्रीम एमोलेड स्क्रीन मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.8% और पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स है। यह स्क्रीन HDR10+ और 100% DCI-P3 को भी सपोर्ट करती है, और इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
पावरफुल बैटरी और लंबी बैटरी लाइफ
फोन को पावर देने के लिए, इसमें 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी ने दावा किया है कि फुल चार्ज में यह 2 दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ देगा। फोन के बॉक्स में ही 90W का चार्जर मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए तगड़ा कैमरा सेटअप
इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों वाला सेटअप होगा। इसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सेल का होगा, जिसमें सबसे एडवांस सोनी LYT-710 सेंसर और 3.5-डिग्री ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, फोन में 50x तक का डिजिटल जूम भी मिलने की बात कही गई है, जिसे मोटोरोला के ‘Super Zoom Pro’ फीचर से और भी बेहतर बनाया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सेल 3.5x पेरिस्कोप लेंस भी मिलेगा। फोन का सेल्फी कैमरा भी 50 मेगापिक्सेल का होगा। कंपनी का कहना है कि फोन सभी लेंस से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।
वॉटरप्रूफ और लोहालोट बॉडी
जहां तक ड्यूरेबिलिटी की बात है, Edge 70 Pro+ में IP68 और IP69 दोनों रेटिंग्स के साथ-साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है, इसलिए यह कभी-कभार गिरने या पानी के छींटों को भी आसानी से झेल जाएगा। दमदार साउंड के लिए, इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।
तीन कलर ऑप्शन, लाइटवेट भी
इस फोन की मोटाई सबसे पतले हिस्से पर सिर्फ 7.34 एमएम है और इसका वजन 190 ग्राम है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन तीन कलर ऑप्शन्स – Pantone Chicory Coffee, Pantone Zinfandel और Pantone Stormy Sea में आएगा। बस लिस्टिंग में जिस एक चीज का जिक्र नहीं किया गया है, वह है इसकी कीमत। इसकी कीमत जानने के लिए आपको बस 4 जून तक इंतजार करना होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





