Source :- LIVE HINDUSTAN
How to increase iron levels quickly naturally: शरीर में आयरन की कमी है तो केवल आयरन रिच फूड्स खाने से हीमोग्लोबिन नहीं बढ़ेगा। जरूरी है कि इसके साथ ये 5 काम भी जरूर किए जाएं। डॉक्टर हर्षिणी ने बताया इन 5 कामों को करने से तेज होगा आयरन अब्जॉर्ब्शन।
शरीर में थकान, कमजोरी और लो एनर्जी का कारण कई बार लो हीमोग्लोबिन होता है। शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन रिच फूड की मात्रा भी लेते हैं। लेकिन काफी सारे लोगों को ये आयरन रिच फूड्स भी पूरी तरह से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद नहीं कर पाते हैं। दरअसल, इन फूड्स का अब्जार्ब्शन पूरी तरह से शरीर के अंदर नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से आयरन लेवल भी नहीं बढ़ता। ऐसे में डॉक्टर हर्षिणी जैन ने 5 स्टेप मेथड शेयर किए हैं, जो शरीर में आयरन की मात्रा को तेजी से अब्जॉर्ब करने में मदद करेगा।
स्टमक एसिड को करें इंप्रूव
डॉक्टर का कहना है कि आयरन की मात्रा शरीर में अब्जॉर्ब हो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने डाइजेशन को इंप्रूव करें। स्टमक एसिड की मात्रा को बढ़ाएं जिससे जो भी चीजें आप खा रहे वो अच्छी तरह से डाइजेस्ट हों और उनके न्यूट्रिएंट्स बॉडी में अब्जॉर्ब हो सकें। स्टमक एसिड बढ़ाने के लिए खाना खाने के आधा से एक घंटा पहले अदरक के एक से दो टुकड़ों को नींबू में भिगोकर रख दें और फिर इन्हें खाने के दस मिनट पहले चबाकर खाएं। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा, डाइजेशन इंप्रूव होगा। जिससे शरीर जरूरी न्यूट्रिएंट्स को अच्छे से अब्जॉर्ब कर पाएगा।
गट हेल्थ को सुधारें
आयरन की कमी को पूरा करने के पहले अपने गट हेल्थ को सुधारें। गट हेल्थ का सीधे तौर पर शरीर के बाकी समस्याओं से कनेक्शन होता है। ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी समस्या रहती है तो पहले इन्हें सही करना जरूरी है।
आयरन के साथ दूसरे जरूरी न्यूट्रिशन
शरीर में आयरन कम है तो केवल आयरन रिच फूड्स खाने से कुछ नहीं होगा। डाइट हमेशा बैलेंस होनी चाहिए। जिसमे प्रोटीन, विटामिन बी 12, बी6 भी मौजूद हों। केवल चुकंदर का जूस पीने से आयरन की पूर्ति नहीं होगी। चुकंदर में आंवला मिलाकर जूस पिएं।
लिवर और इंफ्लेमेशन पर काम करें
अपने लिवर को डिटॉक्स करें और बॉडी में हो रही इंफ्लेमेशन को दूर करें। जंकफूड, अनहेल्दी इटिंग, स्ट्रेस, नींद पूरी ना होना बॉडी में इंफ्लेमेशन को बढ़ाती है। साथ ही लिवर को भी खराब करती है। इसलिए हेल्दी खानपान के साथ पर्याप्त मात्रा में नींद और स्ट्रेस का मैनेजमेंट जरूरी है। जिससे इंफ्लेमेशन कम हो और साथ ही लिवर को डिटॉक्स होने का मौका मिल सके। लिवर पर प्रेशर खाने को ठीक से पचने नहीं देता। खाने में कड़वे फूड जैसे करेला, वेजिटेबल सूप लें। जिससे शरीर में आयरन अब्जॉर्ब्शन बढ़ सके।
सही कॉम्बिनेशन
आयरन रिच फूड्स खा रहे तो सही मात्रा के साथ सही कॉम्बिनेशन जरूरी है। जैसे गुड़ के साथ भुना चना, खजूर या चुकंदर खा रहे तो साथ में विटामिन सी रिच फूड्स खाएं। तभी शरीर में ये आयरन अब्जॉर्ब होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




