Home मनोरंजन समाचार आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ हिट हुई थी या फ्लॉप, कितने करोड़...

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ हिट हुई थी या फ्लॉप, कितने करोड़ की कमाई की थी?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/21_june_jigra_1782041887845_1782041897769_092a7337-6542-4783-8b3c-26a0ebe9bdd5.jpg

About Jigra: आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ ट्रेंड कर रही है। दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया की इस फिल्म का मजाक उड़ाया था। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं। 

कॉमेडी किंग समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के साथ वापस आ चुके हैं। 20 जून को रिलीज हुए इस सीजन के पहले ही एपिसोड ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वजह? शो में बतौर गेस्ट पहुंचीं बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ। लेकिन इस वक्त शो से ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ की हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर समय रैना के शो में ऐसा क्या हुआ कि ‘जिगरा’ अचानक ट्रेंड होने लगी है।

समय रैना ने आलिया के सामने उड़ाया ‘जिगरा’ का मजाक

शो की शुरुआत हमेशा की तरह समय रैना के सिग्नेचर मजाकिया अंदाज से हुई। आलिया को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में देखकर समय ने चुटकी ली और कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि आलिया उनके शो के पहले एपिसोड में आई हैं। इस पर आलिया ने हंसते हुए कहा, ‘मुझे यहां आने का पछतावा हो रहा है।’ समय ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने भी किया था ‘जिगरा’ देखकर रिग्रेट!’

आलिया का जवाब

इस तीखे पंच को सुनकर आलिया कुछ पल के लिए हैरान रह गईं, वहीं बगल में बैठीं शरवरी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। हालांकि, आलिया ने भी तुरंत बात को संभाला और मुस्कुराते हुए करारा जवाब दिया, ‘कम से कम तुमने फिल्म देखी तो सही। मेरी फिल्म में योगदान देने के लिए तुम्हारा शुक्रिया!’

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा था ‘जिगरा’ का सफर?

समय रैना के इस मजाक के बाद लोग एक बार फिर ‘जिगरा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इसके प्रदर्शन के बारे में सर्च कर रहे हैं। अगर आप नहीं जानते, तो आपको बता दें कि वासन बाला के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। जी हां, मेकर्स ने इस फिल्म को 80 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 55.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

जिगरा के बारे में

लीड एक्टर- आलिया भट्ट और वेदांग रैना

निर्देशक – वासन बाला

ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग – 6 / 10

फिल्म का बजट – लगभग 80 करोड़

भारत में कुल कमाई – लगभग 30.69 करोड़ |

दुनिया भर में कुल कमाई – लगभग 55.05 करोड़

कैसे फ्लॉप हुई फिल्म?

80 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई। ऐसे में इस पर फ्लॉप का ठप्पा लग गया। हालांकि, अब नेटफ्लिक्स पर आने के बाद और समय रैना के इस हालिया एपिसोड के बाद, फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN