Home LIFESTYLE NEWS HINDI आलिया भट्ट के बोहेमियन हॉल्टर-नेक ब्लाउज और सी ग्रीन साड़ी पर ठहर...

आलिया भट्ट के बोहेमियन हॉल्टर-नेक ब्लाउज और सी ग्रीन साड़ी पर ठहर जाएगी आपकी नज़र, फेस्टिव लुक के लिए है परफेक्ट ऑप्शन

6
0

Source :- INDIATV NEWS

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश और मॉडर्न लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का लेटेस्ट लुक आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। आलिया ने सी ग्रीन कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी के साथ बोहेमियन स्टाइल का हॉल्टर-नेक ब्लाउज कैरी किया, जो उनके पूरे लुक को बेहद खास बना रहा है। उनका यह ट्रेडिशनल लुक मॉडर्न टच के साथ काफी एलिगेंट नजर आ रहा है। अगर आप इस दिवाली या किसी खास मौके पर साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं, तो आलिया के इस लुक से स्टाइलिंग आइडिया ले सकती हैं।

आलिया भट्ट के इस लुक्स से ले सकती हैं इन्सिपिरेशन

 

आलिया भट्ट

Image Source : VIRAL BHAYANIआलिया भट्ट

  • स्टेटमेंट हॉल्टर नेक ब्लाउज: इस ऑउटफिट का सबसे मुख्य आकर्षण इसका हैवी स्टेटमेंट हॉल्टर नेक ब्लाउज बैकलेस पैटर्न में है, जो कॉलरबोन और शोल्डर्स को बहुत ही ग्रेसफुल तरीके से हाईलाइट करता है। इस ब्लाउज पर विंटेज एम्बेलिशमेंट्स जैसे एंटीक मेटल कॉइन्स (सिक्के), मिरर-वर्क, और बारीक मेटल की घुंघरू/लटकन का इस्तेमाल किया गया है। ब्लाउज में एंटीक मेटल के साथ टर्कोइज पत्थरों और बीैड्स का हैवी काम है, जिसकी वजह से ब्लाउज में फिरोजी/सी-ग्रीन टोन की झलक मिलती है। तो अगर आप ट्रेंडी ब्लाउज़ की तालश में है तो कुहक इस तरह की डिजाइन का विकल्प आपके लिए बेहतरीन हो सकता है

आलिया भट्ट

Image Source : INSTAGRAM – @ALIABHATTआलिया भट्ट

  • सी ग्रीन साड़ी: यह साड़ी सी ग्रीन साड़ी शेड की है। यह एक मिनिमल और क्लासी ड्रेप है, जिसके बॉर्डर पर नीली और सिल्वर फिनिश वाली बारीक लाइनिंग दी गई है। इसके साथ वाइब्रेंट ब्लू बॉर्डर और मल्टीकलर एम्बेलिश्ड बंजारन स्टाइल ब्लाउज एक बहुत ही खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट करता है

आलिया भट्ट

Image Source : INSTAGRAM – @ALIABHATTआलिया भट्ट

SOURCE : INDIATV NEWS