Home LIFESTYLE NEWS HINDI आलू छोड़ें, इस बार व्रत में बनाकर खाएं कच्चे केले के कुरकुरे...

आलू छोड़ें, इस बार व्रत में बनाकर खाएं कच्चे केले के कुरकुरे पकौड़े!

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

व्रत में हर बार साबूदाना और आलू खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कच्चे केले के कुरकुरे पकौड़े बनाएं। कम सामान में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ व्रत के लिए भी अच्छी रहेगी।

व्रत में हर दिन कुछ नया और स्वादिष्ट खाने का मन करता है, लेकिन ऑप्शंस गिने-चुने ही रह जाते हैं। अगर साबूदाना, आलू और फल खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो इस बार कच्चे केले से कुछ कुरकुरा बनाकर देखें। कच्चे केले के पकौड़े स्वाद में इतने अच्छे लगते हैं कि इन्हें देखकर घरवालों को भी अंदाजा नहीं होगा कि ये व्रत वाला खाना है। बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पकौड़े शाम की भूख के लिए भी बढ़िया रहेंगे। इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से ही तैयार किया जा सकता है। बस व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का ध्यान रखें और फिर गरमागरम पकौड़ों का मजा लें।

कच्चे केले के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री

2 कच्चे केले

1 कप कुट्टू का आटा

2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

आधा छोटा चम्मच जीरा

आधा छोटा चम्मच अजवाइन

सेंधा नमक स्वादानुसार

थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, अगर व्रत में लेते हों

थोड़ा पानी

तलने के लिए तेल

कच्चे केले के पकौड़े बनाने की विधि

  • सबसे पहले कच्चे केले को अच्छी तरह धो लें और इन्हें छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक बर्तन में कुट्टू का आटा, हरी मिर्च, जीरा, अजवाइन और सेंधा नमक डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद पकौड़ों को पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • तैयार पकौड़ों को प्लेट में निकालकर कुछ देर रखें, ताकि एक्सट्रा ऑयल निकल जाए।

कच्चे केले के पकौड़ों के साथ क्या परोसें? इन पकौड़ों को दही के साथ परोसना सबसे आसान और बढ़िया है। आप व्रत वाली हरी चटनी भी बना सकते हैं। इसके लिए धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक और थोड़ा नींबू मिलाकर चटनी तैयार कर लें।

पकौड़े ज्यादा कुरकुरे बनाने के लिए ध्यान रखें

  1. बहुत पतला पेस्ट केले पर चिपकेगा नहीं और पकौड़ों का पूरा स्वाद नहीं आ पाएगा।
  2. तेल हल्का गरम होगा तो पकौड़े ज्यादा तेल सोख लेंगे और बहुत तेज आंच पर पकौड़े अंदर से कच्चे रह जाएंगे। इसलिए मीडियम फ्लेम पर ही तलें।

व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

व्रत में हर घर में खाने के नियम अलग हो सकते हैं। कहीं कुट्टू का आटा खाया जाता है, तो कहीं इसे भी नहीं खाया जाता। इसलिए अपनी परंपरा के अनुसार सामग्री चुनें।

इसी तरह नमक और इस्तेमाल होने वाले मसालों को लेकर भी व्रत के नियम अलग हो सकते हैं। अगर आप व्रत के दौरान तेल या तली हुई चीजें नहीं खाते हैं, तो इस रेसिपी को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN