Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/CAr_Drop_Scene_1782631971118_1782631980974_88ee5c50-6e06-457d-9cfb-72a93aeb3e9d.jpgतब कोई VFX या AI नहीं था। मेकर्स को यह सीन फिल्माने के लिए सचमुच आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई से एक गाड़ी नीचे गिरते हुए दिखानी थी। इसलिए मेकर्स को यह सीन सच में करना पड़ा।
क्या आप कल्पना कर सकते हैं एक ऐसे सीन की, जिसके लिए एक असली कार को हवा में हजारों फीट ऊपर से हैलिकॉप्टर के जरिए गिराया गया हो? वो भी शहर के बीच। आज की तारीख में ऐसा सीन सचमुच शूट करना असंभव जैसा लगता है, आज की तारीख में VFX और CGI जैसी कमाल की तकनीकें हैं, जिनके जरिए मेकर्स अपना खर्चा काफी कम करके इस तरह के सीन्स तैयार कर लेते हैं। जब ऐसा करना मुमकिन नहीं होता तब मिनिएचर मॉडल टेक्नीक इस्तेमाल की जाती है। उस सीन का एक छोटा मॉडल तैयार किया जाता है।
AI नहीं असली है 1980 का ये सीन
हालांकि आज से कुछ दशक पहले इस तरह की तकनीकें बाजार में उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में मेकर्स को अपनी क्रिएटिविटी को पर्दे पर उतारने के लिए एक ही विकल्प बचता था, कि उस सीन को हकीकत में क्रिएट किया जाए और फिर रिकॉर्ड किया जाए। कुछ ऐसा ही किया गया साल 1980 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लू ब्रदर्स’ के लिए। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.9 है और इस फिल्म के नाम पर सबसे ज्यादा कार एक्शन सीन्स का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है। तो चलिए जानते हैं क्या है यह पूरा किस्सा।
पहले की टेस्टिंग, फिर गिराई कार
जॉन लैन्डिस के निर्देशन में बनी इस फिल्म का एक सीन था जिसमें काफी ऊंचाई से गिरती हुई एक रेड कार दिखानी थी। इस सीन को शूट करने के लिए मेकर्स ने शहर के प्रशासन से अनुमति ली। इस शर्त पर इजाजत मिल गई कि गाड़ी किसी फ्लाईंग ऑब्जेक्ट जैसा बर्ताव नहीं करे, यानि गाड़ी को जिस जगह पर गिराया जाना है, उसे वहीं पर गिरना चाहिए। हवा में ट्रैवल करके कहीं और नहीं जानी चाहिए। मेकर्स ने इस सीन को परफेक्टली करने के लिए पहले एक मॉक सीन किया। मॉक सीन के लिए पहले एक गाड़ी खुले खेतों वाले इलाके में फिल्माया गया।
गिनीज बुक में दर्ज है यह रिकॉर्ड
उस दौर में महज 3 करोड़ रुपये की लागत में बन गई इस फिल्म के लिए शिकागो शहर के बीचोबीच हेलिकॉप्टर से एक रेड कलर की कार गिराई गई थी। कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने 1000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई से गाड़ी गिराई गई थी। इतना ही नहीं, इस फिल्म में कुल मिलाकर 103 गाड़ियां एक के ऊपर एक गिराई गई थीं। कभी हाइट से, कभी एक्सीडेंट करके, कभी उड़ाकर। इस तरह इस फिल्म के नाम पर गिनीज बुक में नाम दर्ज हो गया। सबसे ज्यादा गाड़ियां उड़ाने का रिकॉर्ड। रोहित शेट्टी तो इस रिकॉर्ड के दूर-दूर तक नहीं हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




