Home National news hindi इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों के मामले में...

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों के मामले में केंद्रीय मंत्री ने मेटा को तलब किया

5
0

Source :- BBC INDIA

मेटा

इमेज स्रोत, Reuters

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

चेतावनी: इस र‍िपोर्ट के कुछ विवरण पाठकों को व‍िचल‍ित कर सकते हैं.

बीबीसी-आई की एक पड़ताल में पाया गया है कि इंस्टाग्राम भारत में पैसे लेकर ऐसे विज्ञापन चला रहा है, जिनके ज़रिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री का प्रसार हो रहा है.

इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को मेटा से स्पष्टीकरण मांगने और उसे तलब करने का निर्देश दिया है.

बीबीसी को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी कहा है कि इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय मेटा से स्पष्टीकरण मांगेगा.

बीबीसी की पड़ताल में पाया गया कि इन विज्ञापनों में, ‘रेप वीडियो’ और ‘चाइल्ड वीडियो’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. यूज़र को मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के चैनल के लिंक दिए गए हैं. जहाँ वे इन सामग्रि‍यों को सिर्फ़ 99 रुपए में ख़रीद सकते हैं.

हाल के दिनों में आईटी मंत्रालय की तरफ़ से मेटा के ख़िलाफ़ यह ताज़ा कार्रवाई है. इससे कुछ दिन पहले सरकार ने मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप को उसके नए यूज़रनेम फ़ीचर को लेकर नोटिस भेजा था.

बीबीसी के सवाल पर मेटा ने क्या कहा था

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS