Home LIFESTYLE NEWS HINDI इडली-वड़ा बार-बार बनता है सख्त? उड़द दाल पीसते समय मिलाएं बस 1...

इडली-वड़ा बार-बार बनता है सख्त? उड़द दाल पीसते समय मिलाएं बस 1 चीज, रुई जैसे सॉफ्ट होंगे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इडली और वड़ा सांभर कई लोगों का फेवरेट फूड है। ये फेमस साउथ इंडियन डिश अब हर घर में बनाई और खाई जाती है लेकिन कई बार ये सख्त बन जाते हैं और खाने का मजा खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको बैटर मुलायम बनाने की एक ट्रिक बताते हैं।

साउथ इंडिया की फेमस डिश इडली सांभर और वड़ा अब पूरे भारत में पसंद किया जाता है। लोग इडली-सांभर और वड़ा नाश्ते में खाना खूब पसंद करते हैं। होटल में जब आप इडली या वड़ा खाते हैं, तो ये खाने में एकदम सॉफ्ट होते हैं लेकिन घर वाले सख्त और कड़े बन जाते हैं। ऐसे में फिर दोबारा बनाने की इच्छा नहीं होती या फिर लगता है बैटर में कोई कमी रह गई। अगर आपके इडली-वड़ा के साथ यही समस्या आती है, तो हम आज आपको एक ट्रिक बताने जा रहे हैं। नोएडा के अजनारा मार्केट में साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है, जहां पर इडली-वड़ा बनाने वाले शख्स ने बताया कि वह उड़द दाल पीसते वक्त क्या मिलाने से सबकुछ सॉफ्ट बनता है।

उड़द दाल को भिगोने का समय

सबसे पहले तो ध्यान देना है कि आप उड़द दाल को करीब 11-12 घंटों के लिए भिगोकर रखें। इससे कम भिगोने पर दाल अच्छे से पानी नहीं सोखेगी और फिर पीसने पर आपको अच्छा टेक्सचर नहीं मिलेगा। साथ में चावल को भिगो रहे हैं, तो उसे सिर्फ 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रखें।

बैटर पीसते वक्त मिला दें 1 चीज

लंबे समय तक जब दाल भिगोकर रखते हैं, तो वह गरम हो जाती है। ऐसे में जब आप दाल पीसते हैं, तब मिक्सर में ये और ज्यादा गर्म हो जाती है। ऐसे में बैटर का टेक्सचर पतला हो जाता है। इसके लिए आपको बैटर पीसते वक्त ग्राइंडर में बर्फ के कुछ टुकड़े डालने हैं। अगर बर्फ के टुकड़े नहीं डाल रहे हैं, तो बर्फ वाले ठंडे पानी से दाल को पीस दें। जब आप ठंडे पानी से दाल पीसेंगे, तो देखेंगे कि इसका टेक्सचर सख्त बना रहेगा और ये इडली-वड़ा बनाने के लिए परफेक्ट होता है।

गाढ़ा बैटर होता है सही

बैटर जब गाढ़े टेक्सचर का होगा तभी आपकी इडली सॉफ्ट और वड़ा कुरकुरा बनेगा। साथ ही बैटर का रंग भी सफेद रहता है। गर्म बैटर कभी पीला या भूरा रंग का दिख सकता है लेकिन बर्फ डालने के बाद इसका रंग सफेद ही दिखेगा। इससे इडली और वड़ा का रंग भी सही आएगा।

खमीर जल्दी उठाने के लिए क्या करें

इडली के बैटर में खमीर जल्दी उठाने के लिए उसमें 1–2 चम्मच सादी दही मिला सकते हैं। इससे फर्मेंटेशन तेज होने में मदद मिलती है। अगर इडली तुरंत बनानी हो और बैटर को फर्मेंट होने का समय न हो, तो बैटर में आधा सैशे ईनो मिलाकर तुरंत इडली बना सकते हैं। ईनो बैटर को तुरंत फुलाता है, जिससे इडली नरम और स्पंजी बनती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN