Home rss business hindi इधर कच्चे तेल में भड़की आग, उधर जारी हो गए पेट्रोल-डीजल, LPG...

इधर कच्चे तेल में भड़की आग, उधर जारी हो गए पेट्रोल-डीजल, LPG के रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सऊदी अरब में हूतियों के हमले से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग और भड़क गई है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 2.90 डॉलर यानी 2.77% बढ़कर 107.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी WTI क्रूड 2.27 डॉलर यानी 2.27% बढ़कर 102.32 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। राहत की बात यह है कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

गणेश चतुर्दशी के दिन आज सुबह 6 बजे ही पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए गए। नए रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। वहीं, आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। डीजल भी इसी शहर में 106.06 रुपये लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्टब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है।

कच्चे तेल के दाम बढ़ते ही क्यों नहीं बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लंबे समय तक महंगा रहने पर घरेलू ईंधन की कीमतों पर भी दबाव बढ़ता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ब्रेंट के 107 डॉलर होते ही भारत में अगले दिन पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाएगा।

पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमत पर कच्चे तेल के अलावा डॉलर-रुपया विनिमय दर, रिफाइनिंग लागत, टैक्स, मार्जिन और तेल कंपनियों की प्रासिंग पॉलिसी जैसे कई कारकों का असर होता है।

हां, अगर कच्चा तेल 100 डॉलर से ऊपर लंबे समय तक बना रहा तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कच्चा तेल महंगा होने का असर पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहता। डीजल महंगा होने पर ट्रक और माल ढुलाई की लागत बढ़ सकती है। इसका असर सब्जी, अनाज, दूध और दूसरी रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

दिल्ली से कहां कितना सस्ता या महंगा है तेल

दिल्ली के मुकाबले सबसे महंगे शहर चित्तूर में पेट्रोल 16.22 और डीजल 10.86 रुपये लीटर महंगा है। वहीं सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर दिल्ली से पेट्रोल में 13.46 और डीजल में 10.64 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। यानी दिल्ली की कीमत को आधार मानें तो पेट्रोल में देश के सबसे सस्ते और महंगे शहर के बीच कुल अंतर ₹29.68, जबकि डीजल में ₹21.50 प्रति लीटर बैठता है।

जयपुर से लखनऊ तक क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है। जबकि, एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है।

LPG के 14 सितंबर के रेट

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 और कमर्शियल 2747.50 रुपये का है। कोलकाता में 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2882 रुपये का है। जबकि, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2701 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2916.5 और घरेलू 957.50 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN