Home LIFESTYLE NEWS HINDI इन 4 गलतियों के कारण कम उम्र में हो जाती हैं आंखों...

इन 4 गलतियों के कारण कम उम्र में हो जाती हैं आंखों के नीचे झुर्रियां, जानें इन्हें कैसे करें कम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आंखों के नीचे पतली-पतली झुर्रियां दिख रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन्हें कम करने के लिए कुछ तरीके हैं लेकिन पहने जान लीजिए कि आपकी किन गलतियों की वजह से यह झुर्रियां कम उम्र में हो रही हैं।

चेहरे पर झुर्रियां बुढ़ापे की निशानी मानी जाती है लेकिन आंखों के नीचे अगर झुर्रियां दिख रही हैं, तो आपकी स्किन कुछ गलतियों का शिकार हो रही है। आंखों के नीचे झुर्रियां पड़ना सही स्किन केयर फॉलो न करने का सीधा सबूत है। कई बार हम अंडर आई रिंकल्स को अनदेखा कर देते हैं लेकिन समय के साथ ये बढ़ते जाते हैं और फिर इन्हें खत्म करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी आंखों के नीचे झुर्रियां दिख रही हैं, तो अभी सतर्क हो जाए और अपनी गलतियों को सुधार लें। चलिए बताते हैं आखिर किन गलतियों के कारण आंखों के नीचे झुर्रियां होती हैं और इन्हें कैसे कम करें।

किन गलतियों के कारण होती हैं झुर्रियां?

अगर बढ़ती उम्र में आंखों के नीचे झुर्रियां हो रही हैं, तो इसे बुढ़ापे की निशानी माना जा सकता है लेकिन कम उम्र में होना सही नहीं है। इसकी वजह से चेहरा बूढ़ा और खराब दिखने लगता है। सही समय पर अगर आप इन्हें कंट्रोल नहीं करते हैं, तो फिर महंगे ट्रीटमेंट्स से ही ये सही हो सकते हैं। चलिए बताते हैं आपकी किन गलतियों की वजह होते हैं अंडर आई रिंकल्स।

1. नींद की कमी

अगर आप देर रात तक जगती हैं और मोबाइल देखती रहती हैं, तो आंखों के नीचे झुर्रियां हो सकती हैं। नींद की कमी का सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है और ऐसे में आंखों में जलन-दर्द होने के साथ उसके आस-पास झुर्रियां भी दिखने लगती हैं। नींद की कमी के साथ मोबाइल की ब्लू लाइट भी इसका कारण हो सकती है।

2. धूप में ज्यादा रहना

अगर आप धूप में ज्यादा रहते हैं लेकिन सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं, तो इसका असर त्वचा पर होगा। इसकी वजह से आपकी आंखों के नीचे झुर्रियां हो सकती हैं। आंखों के आस-पास चेहरे पर भी रिंकल्स हो सकते हैं और चेहरे का निखार खो सकता है।

3. आंखें सिकोड़ने की आदत

अगर आपकी आदत आंखें सिकोड़ने की है, तब भी ऐसा होता है। कई लोगों की स्किन पतली होती है और ऐसे में अगर आप आंखों को बार-बार सिकोड़ते हैं, तो स्किन पर सिलवटें पड़ने लगती हैं। ऐसे में रिंकल्स दिखते हैं।

4. त्वचा हाइड्रेट नहीं है

अगर आप कम पानी पीते हैं, तो शरीर के साथ त्वचा भी डिहाइड्रेट हो जाती है। ड्राईनेस के कारण भी आंखों के आस-पास की स्किन सिकुड़ने लगती है और इसे अंडर आई रिंकल्स कहा जाता है। इसके साथ ही अगर आप सिगरेट-शराब पीते हैं, तब भी रिंकल्स हो सकते हैं।

अंडर आई रिंकल्स को कम करने के लिए क्या करें?

  • रोज सनस्क्रीन लगाएं- SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन आंखों के आसपास सावधानी से लगाएं। धूप से त्वचा में समय से पहले एजिंग बढ़ सकती है। इसके साथ ही मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आंखों के आसपास की त्वचा को हाइड्रेट रखने से महीन रेखाएं कम नजर आ सकती हैं
  • आंखों को बार-बार न रगड़ें- रगड़ने से आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा में जलन और खिंचाव हो सकता है। आप अंडर आई मास्क लगा सकती हैं, इससे भी झुर्रियों को कम करने में मदद मिलेगी।
  • नींद और हाइड्रेशन का ध्यान रखें- पर्याप्त नींद और शरीर में पानी की कमी न होने देना त्वचा की ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। नींद पूरी करें और मोबाइल का इस्तेमाल देर रात तक न करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN