Home rss business hindi इस कंपनी में फिर से छंटनी! जुलाई के बाद अब फिर 268...

इस कंपनी में फिर से छंटनी! जुलाई के बाद अब फिर 268 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने Xbox गेमिंग बिजनेस में एक बार फिर बड़े स्तर पर नौकरियों में कटौती की है। कंपनी ने गेमिंग डिविजन से 268 और कर्मचारियों की नौकरियां खत्म करने का फैसला किया है। यह कदम Xbox के ऑर्गनाइजेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर में चल रहे बड़े बदलाव का हिस्सा है। कंपनी कई गेमिंग स्टूडियोज (Gaming Studios) को एक-दूसरे के करीब ला रही है और कुछ टीमों को मर्ज कर रही है। वहीं, अलग-अलग गेम फ्रंचाइजीज की जिम्मेदारियां भी नए ग्रुप को सौंप रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कर्मचारियों की संख्या पर सीधा असर

Xbox चीफ कंटेंट ऑफिसर मैट बूटी ने कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में इस बदलाव की जानकारी दी। मेमो का टाइटल ‘Continuing the Reset’ रखा गया है। उनके मुताबिक, जुलाई से शुरू किए गए रीस्ट्रक्चरिंग प्रॉसेस का करीब तीन-चौथाई हिस्सा अब पूरा हो चुका है। इसका उद्देश्य Xbox की ऑर्गनाइजेशन को सरल बनाना और एक जैसी जिम्मेदारियों वाले टीमों को एक साथ लाना है। हालांकि, इस प्रॉसेस का सीधा असर कर्मचारियों की संख्या पर भी पड़ रहा है।

नई व्यवस्था में कई बड़े बदलाव

नई व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। एक्टिविजन अब रेयर और वर्ल्ड एज (World’s Edge) की जिम्मेदारी संभालेगा। इसके अलावा अगले हेलो गेम (Halo Game) पर काम करने के लिए एक्टिविजन (Activision) के तहत एक नई डेवलपमेंट टीम (Development Team) बनाई जाएगी। दूसरी तरफ हेलो स्टूडियोज (Halo Studios) को छोटे वर्कफोर्स के साथ काम करना होगा। उसका मुख्य फोकस मौजूदा हेलो कम्युनिटी (Halo Community) को बनाए रखने और लाइव-सर्विसेस गेम्स को सपोर्ट करने पर रहेगा।

ऑब्सिडियन एंटरटेनमेंट (Obsidian Entertainment) को भी न्यू ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर में बेथेस्डा (Bethesda) के तहत लाया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि ओब्सीडियन (Obsidian) के मौजूदा प्रोजेक्ट पर काम जारी रहेगा। इनमें ग्राउंडेड और बेथेस्डा गेम स्टूडियोज के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा नया फॉलआउट प्रोजेक्ट शामिल है। वहीं, कैंडी क्रश (Candy Crush) के लिए मशहूर किंग को माइक्रोसॉफ्ट कैजुअल गेम्स ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्लेग्राउंड गेम्स और टर्न 10 को भी एक ही स्टूडियो में मिलाया जा रहा है, जो फोर्जा (Forza) और फेबल (Fable) जैसी प्रमुख फ्रंचाइज पर काम करेगा।

जुलाई में हुई थी 1,600 लोगों की छंटनी

यह Xbox में इस साल की पहली बड़ी कटौती नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने जुलाई में गेमिंग बिजनेस (Gaming Business) में करीब 1,600 नौकरियों की कटौती की घोषणा की थी। कंपनी ने यह भी बताया था कि वित्त वर्ष 2027 में गेमिंग बिजनेस (Gaming Business) से करीब 3,200 पोजिशन कम की जा सकती हैं। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने स्टूडियो पोर्टफोलियो (Studio Portfolio) में भी बदलाव करते हुए 5 स्टूडियो को अलग करने की योजना का ऐलान किया था, जिनमें कम्पल्शन गेम्स और डबल फाइन प्रोडक्शंस शामिल हैं।

इन बदलावों को एक्टिविजन ब्लैजर्ड (Activision Blizzard) के अधिग्रहण के बाद माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के गेमिंग बिजनेस (Gaming Business) को दोबारा व्यवस्थित करने की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी का फोकस ऑर्गनाइजेशन स्ट्रक्चर (Organizational Structure) को सरल बनाने और बड़े गेम फ्रंचाइज (Game Franchises) व आने वाले टाइटल्स पर रिसोर्स केंद्रित करने पर है। Xbox कर्मचारियों को 6 अक्टूबर की टॉउन हॉल मीटिंग में आगे की रीस्ट्रक्चरिंग और अपकमिंग गेम्स की जानकारी मिलने की उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN