Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO F35 Pro 5G और OPPO F35 5G की सेल 11 अक्टूबर से शुरू होगी। दोनों फोन में 8000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलता है।
टेक कंपनी ओप्पो की नई OPPO F35 Series की सेल भारत में 11 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। इस सीरीज में OPPO F35 Pro 5G और OPPO F35 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों फोन्स में 8000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फेस्टिव सीजन के लिए इन स्मार्टफोन पर इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऑफर्स की घोषणा की है। इनकी सेल ऑफलाइन स्टोर, OPPO India E-Store, Flipkart और Amazon पर होगी।
OPPO F35 Series की कीमत और ऑफर्स
OPPO F35 Pro 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। यह फोन सनराइज ऑरेंज, वेव ब्लू और ट्वाइलाइट ब्राउन कलर में मिलेगा। वहीं, OPPO F35 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। इसे वेव ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और मिस्ट पिंक कलर में खरीदा जा सकेगा।
OPPO F35 Pro 5G पर 18 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट, 10 फीसदी तक इंस्टेंट कैशबैक, 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 10 फीसदी तक एक्सचेंज बोनस मिलेगा। OPPO F35 5G पर 15 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट, 10 फीसदी तक इंस्टेंट कैशबैक, 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 10 फीसदी तक एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। दोनों फोन के साथ OPPO Enco Buds 3 Pro+ पर 50 फीसदी छूट, एक साल की मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी और एक साल के SDP व ADLD प्लान पर 20 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। वारंटी और प्रोटेक्शन प्लान से जुड़े ऑफर 21 अक्टूबर 2026 तक मिलने वाले हैं।
50MP कैमरा और 8000mAh बैटरी
OPPO F35 Series में 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 0.6x लेंस, ऑटोफोकस और AI ऑटो वाइड-एंगल स्विच फीचर मिलता है। OPPO F35 Pro 5G में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा है। यह फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि OPPO F35 5G में 2.5K तक वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प मिलता है।
दोनों स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी की क्षमता 80 प्रतिशत से ज्यादा बनी रह सकती है। प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन है। वहीं, OPPO F35 5G में Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है। दोनों फोन ColorOS 16 पर चलते हैं और इनमें IP69K, IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिलती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




