Source :- LIVE HINDUSTAN
IPO Updates: इस हफ्ते 20 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इसमें से बड़ी संख्या में आईपीओ 30 सितंबर को खुलेंगे। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी कंपनी का आईपीओ अगले कुछ दिन में ओपन होने जा रहा है।
28 सितंबर को खुलेंगे 5 कंपनियों को आईपीओ
1-Shah Investors Home
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 90.17 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 159 रुपये से 167 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। आईपीओ का लॉट साइज 85 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14195 रुपये का दांव लगाना होगा।
2- SRIT India IPO
इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 123 रुपये से 130 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 115 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14950 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ का साइज 218.40 करोड़ रुपये का था।
3- Shree TNB Polymers IPO
इस आईपीओ का साइज 31.80 करोड़ रुपये है। कंपनी 60 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ भी फ्रेश इश्यू पर आधारित है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 50 रुपये से 53 रुपये प्राइस बैंड तय किया है।
4- Shivchem Agro IPO
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 59 रुपये से 62 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के आईपीओ का साइज 14.01 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू भी पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है।
5- Acme Universal Safezone
कंपनी आईपीओ के प्राइस बैंड 65 रुपये से 71 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयरों का है। कंपनी का आईपीओ 30 सितंबर तक खुला रहेगा।
29 सितंबर को कितने कंपनियों का आईपीओ ओपन होगा?
1-Black Opal Consultants IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 55.08 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 185 रुपये से 197 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 600 शेयरों का है।
2- Papadmalji Agro Foods IPO
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 69 रुपये से 72 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के आईपीओ का साइज 20.18 करोड़ रुपये का है। आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है।
3- Vans Electroengineerings IPO
यह आईपीओ भी 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 112 रुपये से 118 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ के लॉट साइज 33.98 करोड़ रुपये का है।
4- EverestIMS Technologies IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 48.46 करोड़ रुपये का है। आईपीओ का प्राइस बैंड 80 रुपये से 85 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम दो लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा।
30 सितंबर को खुला रहेगा कई आईपीओ
1-Vishal Nirmiti IPO
आईपीओ का साइज 178 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए 65.91 लाख शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा 15 लाख शेयर जारी करेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए 208 रुपये से 220 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 68 शेयरों का है। निवेशकों को कम से कम 14960 रुपये का दांव लगाना होगा।
2- Nityas Gems & Jewellery IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 108.35 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ का प्राइस बैंड 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 70 रुपये से 75 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




