Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार उदिति सिंह संग टूटे रिश्ते पर करण वाही बोले- मेरा इरादा था...

उदिति सिंह संग टूटे रिश्ते पर करण वाही बोले- मेरा इरादा था कि इस रिश्ते को…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/ku_1792851397386_iYVe_1792851406574_I3yh_6be8b75c-61ad-4b66-aae1-33367e58d479_D7tl.jpg

करण वाही और उदिति सिंह कई समय तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि फिर एक दिन खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। करण ने अब ब्रेकअप की वजह बताई है।

बिग बॉस 20 में आई उदिति सिंह कई बार अपने एक्स रिलेशनशिप और एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही को लेकर बात कर चुकी हैं। दोनों कई साल तक साथ थे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब करण ने उदिति संग रहे अपने रिलेशनशिप पर बात की और बताया कि वह इस रिश्ते को शादी तक पहुंचाना चाहते थे। करण ने इसके अलावा ब्रेकअप की वजह भी बताई है।

रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहते थे करण

करण ने सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए कहा, ‘मैं 33-34 साल का था जब मैंने उन्हें डेट करना शुरू किया। तो मैं ऐसी उम्र में था कि अब जब मैं रिलेशनशिप में हूं तो इसे मैं शादी तक लेकर जाऊंगा नहीं तो मैं रिलेशनशिप में नहीं आऊंगा।’

लॉकडाउन में साथ में खूब टाइम स्पेंड किया

करण ने बताया कि उन्होंने उदिति संग अपन रिलेशनशिप पब्लिक में इसलिए किया क्योंकि वह शादी करना चाहते थे। दोनों ने लॉकडाउन में एक-दूसरे के साथ बहुत टाइम स्पेंड किया है और इस दौरान फ्यूचर को लेकर भी खूब डिस्कस किया है। हालांकि उन्होंने ये क्लीयर किया कि शादी को लेकर दोनों ने पक्की प्लानिंग नहीं की थी।

करण ने कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं था कि हम शादी करने वाले थे या हमारी शादी करने का कोई प्लान था। इरादा तो इसे शादी तक ले जाने का था, जिसे शायद शादी होने वाली बात समझ लिया गया।’

करण ने बताई ब्रेकअप की वजह

करण ने ब्रेकअप की वजह बताते हुए कहा, ‘मुझे लगता है हम कम्पैटिबल नहीं थे शायद साथ में। एटलीस्ट यही मेरा सच है।’ उन्होंने यह भी क्लीयर किया कि उनके नजरिए से, उनके अलग होने के पीछे पैरेंट्स के इन्वॉल्वमेंट का कोई कारण नहीं था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN