Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/shilpa_and_Sunita_1783341783860_1783341787312_d91f7cdc-d408-408d-a539-e5e65a70c036.jpgगोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जब से रियलिटी शो लॉकअप में दाखिल हुई हैं, तभी से लगातार सुर्खियों में बनी हुी हैं। अब जब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे को उन्होंने लताड़ लगाई, तो लोग इंस्टा पर खुश हो गए।
रियलिटी टीवी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाक बयानबाजी से लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शॉकिंग बातों का खुलासा करके शुरू में वह सुर्खियों में आईं, अब जब शिल्पा शिंदे बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में शामिल हुईं तो सुनीता के साथ उनकी भिड़ंत देखने मिली। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं शिल्पा शिंदे को लॉकअप में हलचल मचाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। क्योंकि जेल में एंट्री के कुछ ही वक्त बाद उनका सुनीता आहूजा समेत अन्य कई लोगों से झगड़ा हो गया।
जब शिल्पा शिंदे ने लिया सुनीता से पंगा
नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि शिल्पा शिंदे ने सुपरस्टार गोविंदा के बारे में चौंकाने वाले बयान देने के लिए सुनीता आहूजा को घेरा। शिल्पा ने गोविंदा की तारीफ में कहा कि उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने कहा, “गोविंदा जी के बहुत फैन हैं। तो आपने ऐसे कैसे किया? आप ऐसे कैसे कर सकती हैं? आप ऐसे कैसे बोल सकती हैं उन्हें? आप खुद के फैसले से कुछ करती भी हैं?” गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्ट्रेस को फौरन बेबाक अंदाज में जवाब दिया, “जब तुम्हारे पर गुजरेगा तब पता चलेगा। ज्यादा बकवास मत करो।”
पब्लिक बोली- उसकी औकात दिखा दी
सुनीता आहूजा का मिनट से पहले शिल्पा शिंदे की तरफ प्रेशर ट्रांसफर करना लोगों को खूब पसंद आया। ज्यादातर लोगों को सुनीता का यह अप्रोच अच्छा लगा। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “यह बहुत सैटिस्फाईंग था।” वहीं दूसरे ने लिखा, “उसकी औकात दिखा दी।” एक शख्स ने लिखा, “फर्जी केस वाली बात स्वीकार करने के बाद तो उसे किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिलनी चाहिए।” एक शख्स ने लिखा- बहुत बढ़िया सुनीता मैम। यह करना बहुत जरूरी था। इसी तरह के दर्जनों कमेंट वायरल क्लिप पर आने शुरू हो गए।
जब शिल्पा ने मानी झूठे आरोप की बात
बता दें कि शिल्पा शिंदे पिछले दिनों अपने उस बयान को लेकर काफी चर्चा में रहीं जब उन्होंने स्वीकार किया कि ‘भाबीजी घर पर हैं’ के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न के उनके आरोप झूठे थे। शिल्पा शिंदे के इस आरोप ने लोगों के होश फाख्ता कर दिए थे, क्योंकि शिल्पा ने इसी आरोप के साथ वह शो छोड़ा था और लोगों को यह बात बहुत शॉकिंग लगी कि एक मशहूर एक्ट्रेस भी इस तरह का घटिया और झूठा आरोप किसी पर बस यूं ही अपने फायदे के लिए लगा सकती है। शिल्पा शिंदे की काफी ट्रोलिंग हुई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




