Home rss business hindi एक हफ्ते में 70% से ज्यादा चढ़ गए शेयर, नई ऊंचाई पर...

एक हफ्ते में 70% से ज्यादा चढ़ गए शेयर, नई ऊंचाई पर दाम, कंपनी ने किया है 5 बोनस शेयर बांटने का ऐलान

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के शेयर एक हफ्ते में 70% से अधिक उछल गए हैं
  • कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है
  • कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं की है

एक छोटी कंपनी सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के शेयरों में पिछले कुछ दिन में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर सोमवार को NSE में 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 284.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। एक हफ्ते में सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के शेयरों में 70.41 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड ने पिछले दिनों बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है और उसी के बाद से कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी आई है। एक महीने में कंपनी के शेयरों में 66.76 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 551 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी कंपनी
एफएमसीजी और पैकेज्ड एग्रो-कमोडिटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड ने अपने निवेशकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर शेयरधारकों को 5 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं की है। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड, बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट बाद में अनाउंस करेगी। कंपनी अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है।

अर्थोराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने की भी मंजूरी
सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड (CKK Retail Mart Limited) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 12 अक्टूबर 2026 को हुई मीटिंग में अर्थोराइज्ड शेयर कैपिटल को 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 117 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि इन बदलावों के लिए शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड की 9.684 करोड़ बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की योजना है, जिनकी फेस वैल्यू 96.84 करोड़ रुपये होगी।

इसी साल बाजार में लिस्ट हुए हैं कंपनी के शेयर
सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड (CKK Retail Mart Limited) के शेयर इसी साल बाजार में लिस्ट हुए हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 30 जनवरी 2026 को खुला था और यह 3 फरवरी तक ओपन रहा। आईपीओ का प्राइस बैंड 155-163 रुपये था। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के आईपीओ का टोटल साइज 88 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी के शेयर 6 फरवरी 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 1600 शेयर थे। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड शुगर, राइस, पल्सेज के साथ-साथ मिल्क पाउडर और सॉफ्ट ड्रिंक्स का डिस्ट्रीब्यूशन करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN