Source :- LIVE HINDUSTAN
आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ बेहद मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। ये जोक्स एक्जाम में नकल करने से जुड़ें हैं। आपको जोरदार हंसी के ठहाके लगवाने हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले पढ़िए-
आपको हंसाने के लिए हम कुछ जोक्स लेकर आए हैं। ये जोक्स परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों की मजेदार हरकतों पर ये जोक्स आधारित हैं। इन जोक्स में कोई दोस्त की कॉपी देखकर अपना भविष्य खोजता है, तो कोई नकल पकड़े जाने पर अजीब बहाने बनाता है। हंसने और दूसरों को हंसाने के लिए यहां पढ़िए कुछ बेहद मजेदार जोक्स।
1) टीचर: तुम बार-बार पीछे क्यों देख रहे हो?
स्टूडेंट: सर, भविष्य देख रहा हूं!
टीचर: वो कैसे?
स्टूडेंट: मेरा भविष्य पीछे वाले की कॉपी में है!
2) टीचर: तुम्हें इस सवाल का जवाब कैसे पता चला?
स्टूडेंट: सर, मेरे अंदर टैलेंट है!
टीचर: लेकिन तुमने तो पीछे वाले की कॉपी देखी थी!
स्टूडेंट: सर, टैलेंट को प्रेरणा भी तो चाहिए!
3) छात्र: भगवान, इस बार पास करवा दो!
भगवान: बेटा, पढ़ाई की थी?
छात्र: नहीं!
भगवान: तो फिर मुझे भी नकल की पर्ची भेज!
4) टीचर: तुम्हारी जेब में क्या है?
स्टूडेंट: सर, कुछ नहीं!
टीचर: फिर जेब से कागज क्यों निकल रहा है?
स्टूडेंट: सर, मेरी जेब भी पढ़ाई कर रही है!
5) दोस्त 1: भाई, नकल करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
दोस्त 2: शादी कर ले!
दोस्त 1: उससे क्या होगा?
दोस्त 2: जिंदगी भर दूसरों की सुनकर ही जवाब देना पड़ेगा!
6) टीचर: तुमने पूरा उत्तर अपनी कॉपी में उतार लिया?
स्टूडेंट: जी सर!
टीचर: समझ भी आया?
स्टूडेंट: नहीं सर, मैं तो सिर्फ डाउनलोड करके लाया हूं!
7) टीचर: नकल करते हुए शर्म नहीं आती?
स्टूडेंट: आती है सर, इसलिए तो सिर झुकाकर करता हूं!
8) दोस्त: भाई, पेपर कैसा हुआ?
दूसरा दोस्त: बहुत अच्छा!
दोस्त: कितना लिखा?
दूसरा: अपना नाम और रोल नंबर!
10) टीचर: ये क्या लिखा है? कुछ समझ नहीं आ रहा!
स्टूडेंट: सर, ये सीक्रेट कोड में उत्तर है।
11) टीचर: तुम्हारे और तुम्हारे दोस्त के उत्तर बिल्कुल एक जैसे हैं!
स्टूडेंट: सर, हम बचपन से जुड़वां विचारों वाले हैं।
12) छात्र: सर, मुझे कुछ नहीं आता!
टीचर: तो परीक्षा देने क्यों आए?
छात्र: सर, घर पर सब पूछ रहे थे कि पेपर कैसा हुआ!
13) दोस्त ने कहा: भाई, मुझे एक सवाल का जवाब बता दे।
दूसरा बोला: पहले बता, कौन-सा सवाल?
पहला: जो तुझे आता हो!
14) टीचर: तुमने पूरी कॉपी खाली क्यों छोड़ दी?
स्टूडेंट: सर, मैं दूसरों को नकल करने का मौका देना चाहता था!
15) परीक्षा के बाद पापा: बेटा, पेपर कैसा हुआ?
बेटा: पापा, सवाल तो बहुत आसान थे!
पापा: फिर नंबर अच्छे आएंगे?
बेटा: वो तो जांचने वाले सर ही बता पाएँगे, मैंने तो सब पड़ोसी के भरोसे छोड़ दिया था!
16) टीचर: नकल क्यों कर रहे हो?
स्टूडेंट: सर, पास होने के लिए मेहनत कर रहा हूं!
17) टीचर: तुम्हें कुछ आता भी है?
स्टूडेंट: जी सर, नकल करने का सही तरीका!
18.) छात्र ने भगवान से प्रार्थना की:
हे भगवान! पास करवा दो, अगली बार पक्का पढ़ूंगा।
भगवान बोले: बेटा, यही बात तुम पिछले 5 साल से बोल रहे हो!
19) टीचर: पीछे वाले की कॉपी क्यों देख रहे हो?
स्टूडेंट: सर, ज्ञान बांटने से बढ़ता है ना!
20) टीचर: तुम्हारी कॉपी में पड़ोसी के जवाब कैसे आए?
स्टूडेंट: सर, हम दोनों के विचार मिलते हैं!
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




