Home National news hindi ‘एफ़आईआर होने तक नहीं हटेंगे’: पैलेट गन पीड़ित के साथ थाने में...

‘एफ़आईआर होने तक नहीं हटेंगे’: पैलेट गन पीड़ित के साथ थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, बीजेपी ने क्या कहा?

6
0

Source :- BBC INDIA

राहुल गांधी

इमेज स्रोत, ANI

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी थाने पहुंच गई हैं.

राहुल गांधी के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान ज़ख़्मी हुए छात्र साहिल लोचव भी हैं. आरोप है कि साहिल 20 जुलाई को पैलेट गन से ज़ख़्मी हुए थे.

राहुल गांधी की मांग है कि साहिल लोचव की ओर से दी गई लिखित पुलिस शिकायत के आधार पर एफ़आईआर दर्ज की जाए. इसी मांग को लेकर वह पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे हैं.

बीजेपी ने राहुल गांधी पर अराजकता की राजनीति का आरोप लगाते हुए पूछा है कि ‘क्या वह क़ानून का सम्मान नहीं करते हैं?’

रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि जो लोग पीड़ित थे वो सुप्रीम कोर्ट गए और सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने स्वयं एक हाई पावर्ड कमेटी बनाई है जिसकी अध्यक्षता एक रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट के जज कर रहे हैं.”

रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के क़दम को वंदे मातरम् पर छिड़े विवाद से भी जोड़ा

उन्होंने कहा, “हमारी आशंका है और आरोप है कि वंदे मातरम पर जो कांग्रेस ने स्टैंड लिया उसमें पार्टी फंस गई है.”

राहुल गांधी के थाने पहुँचने को बीजेपी ने अराजकता की राजनीति बताया है.

बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “वह बिना अनुमति या पूर्व सूचना के संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं. पुलिस ने उन्हें बताया है कि जिस घटना का वह जिक्र कर रहे हैं, उस पर पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है और इसकी जांच की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है.”

उन्होंने पूछा, “राहुल गांधी, क्या आप किसी कानून का सम्मान नहीं करना चाहते?”

“हमें संदेह है और हम आरोप लगाते हैं कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर अपने रुख के कारण कांग्रेस अब मुश्किल में फंस गई है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इस समय जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं.”

“देश के सामने संदेश चला गया है कि कांग्रेस पार्टी जैसे 1937 में मुस्लिम परस्ती के दबाव में थी…वही 2026 में हो रहा है.”

क्या है मामला

राहुल गांधी के साथ साहिल लोचव भी मौजूद हैं जो 20 जुलाई को घायल हुए थे

इमेज स्रोत, INCIndia

राहुल गांधी की मांग है कि साहिल लोचव की ओर से दी गई लिखित पुलिस शिकायत के आधार पर एफ़आईआर दर्ज की जाए. इसी मांग को लेकर वह पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे हैं.

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता भी संसद मार्ग थाने पहुंच चुके हैं. दिल्ली में संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं.

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, “वह (राहुल गांधी) धरने पर बैठे हैं.”

राहुल गांधी लगातार इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि उनकी शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करे. फिलहाल वह साहिल लोचव और पार्टी सांसद कुमारी सैलजा के साथ डीपीसी ऑफिस में मौजूद हैं.

कांग्रेस पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह पर पैलेट गन चलवाने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, “अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई, जिसमें साहिल को पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट आई थी. साहिल और उनकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर एफ़आईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नज़रअंदाज कर रही थी. इसलिए आज नेता विपक्ष राहुल गांधी, साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले और जांच की जानकारी मांगी.”

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि साहिल की कंप्लेन पर इंवेस्टिगेशन नंबर नहीं दिया गया है, जिससे कि एफ़आईआर दर्ज हो सके.

पैलेट गन के इस्तेमाल पर आरटीआई के ज़रिए क्या पता चला था?

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS