Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार एलन मस्क की उड़ने वाली कार पर बोले रणबीर कपूर, ‘भारत में...

एलन मस्क की उड़ने वाली कार पर बोले रणबीर कपूर, ‘भारत में 5 हजार पहले हो चुका है’

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/Ranbir_Kapoor_1793536495853_eK52_1793536500307_ZDee_5c0908ed-f636-4beb-b7c5-c45346e8de4d_fq6f.jpg

रामायण की कहानी में पुष्पक विमान का जिक्र हमें रोमांच से भर देता है। रावण का वाहन जो विचारों की गति से उड़ता था और जिसमें कभी जगह खत्म नहीं होती थी।

बॉलीवुड की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं और सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक तगड़ा बज बना हुआ है। फिल्म को बनाने में बहुत मोटी रकम खर्च हुई है और रिलीज से पहले इसकी स्टार कास्ट से लेकर मेकर्स तक प्रमोशन में पूरी जान लग रहे हैं। एक हालिया प्रमोशन इवेंट में रणबीर कपूर ने एलन मस्क की उड़ने वाली कार का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत में ये चीजें 5 हजार साल पहले की जा चुकी थीं।

री-इमैजिन किए गए सभी हथियार

रणबीर कपूर, रवी दुबे, यश और रकुल प्रीत सिंह हाल ही में डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ एक खास इंटरव्यू का हिस्सा थे। स्टार टॉक्स में सभी ने ‘रामायण’ की कहानी और किरदारों समेत अन्य तमाम पहलुओं पर बात की। इंटरव्यू में स्टार कास्ट ने बात की, कि किस तरह उस दौर में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बहुत कमाल के थे और आज की मॉर्डन क्रिएशन्स भी उन्हें मात नहीं दे सकती हैं। निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि उस दौर के प्राचीन हथियारों को पर्दे पर री-इमैजिन करना बहुत कमाल का अनुभव था।

पुष्पक विमान के बारे में बोले रणबीर

बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कहा, “एलन मस्क ने हाल ही में उड़ने वाली कार का ईजाद किया है। मुझे लगता है भारत में यह सब 5 हजार साल पहले किया जा चुका है।” यश ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि रामायण को पर्दे पर साकार होते हुए देखना, और यह देखना कि यह आज भी कितने रिलेटेबल है, बहुत खूबसूरत अनुभव है। जहां तक ‘रामायण’ में रावण के वाहन पुष्पक विमान की बात है तो यह हवा में अपने आप उड़ने वाला एक वाहन या महल है, जिसका जिक्र रामायण में किया गया है।

रामायण में पुष्पक विमान का जिक्र

फिल्म रामायण के ट्रेलर में इसे बहुत भव्य अंदाज में पेश किया गया है। हिंदू मिथकीय कहानियों के मुताबिक इस विमान का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया था। बाद में उन्होंने यह विमान धन के देवता कुबेर को तोहफे में दे दिया। हालांकि बाद में रावण (जो कि कुबेर का सौतेला भाई था) ने पुष्पक विमान को कुबेर से बलपूर्वक छीन लिया। रामायण में जिक्र है कि पुष्पक विमान विचारों की उड़ सकता था और इसमें कितने भी लोगों को बिठाया जा सकता था। फिल्म में सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभा रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN