Home rss business hindi एवरेस्ट IMS IPO की जोरदार लिस्टिंग, एक झटके में निवेशकों को ₹1.34...

एवरेस्ट IMS IPO की जोरदार लिस्टिंग, एक झटके में निवेशकों को ₹1.34 लाख का मुनाफा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • एवरेस्ट IMS टेक्नोलॉजीज के आईपीओ प्राइस बैंड की बात करें तो ₹80–₹85 प्रति शेयर है
  • यह आईपीओ अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले बीएसई पर 43.53% बढ़कर लिस्ट हुआ

EverestIMS Technologies IPO: बेंगलुरु की सॉफ्टवेयर कंपनी एवरेस्ट IMS टेक्नोलॉजीज के शेयरों की मार्केट में धमाकेदार एंट्री हुई है। यह आईपीओ अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले बीएसई पर 43.53% बढ़कर लिस्ट हुआ। आइए इस आईपीओ के परफॉर्मेंस को देख लेते हैं।

क्या था प्राइस बैंड?

एवरेस्ट IMS टेक्नोलॉजीज के आईपीओ प्राइस बैंड की बात करें तो ₹80–₹85 प्रति शेयर है। गुरुवार को लिस्ट होने के कुछ ही देर में यह शेयर 126.97 रुपये तक पहुंच गया। बता दें कि इस बीएसई एसएमई आईपीओ में निवेशक कम से कम 2 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे। एक लॉट में 1600 शेयर थे। इस तरह, दो लॉट जिस निवेशक को अलॉट हुए होंगे उसके पास कुल 3200 शेयर होंगे।

रकम के हिसाब से समझें तो जिस निवेशक को 2 लॉट यानी 3,200 शेयर अलॉट हुए होंगे, उसने ₹2.72 लाख लगाए होंगे। लिस्टिंग-डे पर ₹126.97 के भाव पर इन शेयरों की वैल्यू बढ़कर करीब ₹4.06 लाख हो गई। यानी निवेशक को करीब ₹1.34 लाख का मुनाफा हुआ। बता दें कि इस इश्यू में 45.93 लाख नए शेयर और प्रमोटरों, कर्मचारियों की ओर से 11.07 लाख शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल था।

क्या होगा पैसे का?

फाइनेंशियल ईयर के दौरान एवरेस्ट IMS टेक्नोलॉजीज आईपीओ के फ्रेश इश्यू से मिली नेट रकम में से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन और एक्सपीरियंस लैबोरेटरी बनाने को IT हार्डवेयर खरीदने पर ₹5.65 करोड़ खर्च करने की योजना बना रही है। बाकी ₹24 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। बची हुई रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

निवेशकों ने सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध 40.88 लाख शेयरों के मुकाबले 2.04 लाख आवेदनों के जरिए 111.87 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के बीच मांग खास तौर पर जबरदस्त रही। इसके हिस्से को 406.34 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल हिस्से को 268.29 गुना सब्सक्राइब किया गया जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) कैटेगरी में ऑफर किए गए शेयरों के मुकाबले 148.63 गुना बोलियां मिलीं। बता दें कि 85 रुपये प्रति शेयर के अपर बैंड पर IPO को लगभग 9,510 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जो कंपनी द्वारा जुटाई जाने वाली रकम से काफी अधिक है।

कंपनी के बारे में?

यह कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, IT ऑपरेशन्स और सर्विस मैनेजमेंट पर केंद्रित सॉफ्टवेयर-एज-अ-सर्विस (SaaS) और ऑन-प्रिमाइसेस सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट और सर्विस देती है। कंपनी AI-इनेबल्ड प्रोडक्ट सॉल्यूशन भी देती है और अपने IPO से मिलने वाली रकम का कुछ हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में क्षमताएं विकसित करने के लिए इस्तेमाल करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN