Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने ट्रेडिशनल लुक में की ट्विनिंग, शाइना...

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने ट्रेडिशनल लुक में की ट्विनिंग, शाइना NC संग दिया पोज, तस्वीरें शेयर कर कही दिल की बात

6
0

Source :- KHABAR INDIATV

हाल ही में एक इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की मुलाकात फैशन डिजाइनर और राजनेता शाइना एनसी से हुई। इस दौरान यह कपल एक जैसे रंग के पारंपरिक कपड़ों में नजर आया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। बाद में शाइना ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं और ऐश्वर्या के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को याद किया। यह दोस्ती उस समय से है, जब ऐश्वर्या ने ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था।

मैचिंग लुक में दिखे ऐश्वर्या और अभिषेक

शाइना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में ऐश्वर्या और अभिषेक को उनके साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस मौके के लिए दोनों ने मैजेंटा रंग के मैचिंग कपड़े पहने थे। ऐश्वर्या ने मैजेंटा रंग का काफ्तान-स्टाइल सूट और स्कर्ट पहनी थी, जबकि अभिषेक ने उनके लुक से मेल खाता हुआ कुर्ता और सफेद पतलून पहना था। उन्होंने काले फ्रेम वाले चश्मे के साथ अपना लुक पूरा किया।

शाइना एनसी ने याद की ऐश्वर्या से 35 साल पुरानी दोस्ती

X (पहले ट्विटर) पर तस्वीरें शेयर करते हुए, शाइना ने ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते के बारे में लिखा और बताया कि उनकी दोस्ती की शुरुआत कैसे हुई थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने 18 साल की उम्र में फैशन डिजाइनर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, तब ऐश्वर्या ने ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था। उन्होंने लिखा, ‘कुछ दोस्ती में लगातार संपर्क की जरूरत नहीं होती। बस भरोसे की जरूरत होती है। मैंने 18 साल की उम्र में एक फैशन डिजाइनर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था तब ऐश्वर्या राय ‘मिस वर्ल्ड’ थीं। 35 साल बाद भी हम वहीं से बात शुरू करते हैं, जहां हमने इसे छोड़ा था।’

सालों से कायम है ऐश्वर्या-शाइना की दोस्ती

शाइना ने यह भी बताया कि कैसे ऐश्वर्या ने एक डिजाइनर के तौर पर उनके शुरुआती दिनों में उनका साथ दिया और कैंसर मरीजों से जुड़े सामाजिक कार्यों सहित उनके अन्य सामाजिक प्रयासों में भी हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि अक्सर न मिल पाने के बावजूद उनकी दोस्ती मजबूत बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा, ‘ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगा। कोई दिखावा नहीं, बस एक पुराना अपनापन है जो समय के साथ ही पनपता है। कुछ रिश्तों को किसी स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं होती। पुरानी दोस्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें एक सुकून होता है – आप महीनों या सालों बाद भी मिलें तो ऐसा लगता है जैसे कल ही मिले हों। ऐश्वर्या और मेरी जान-पहचान बहुत पुरानी है – मेरी साड़ियां पहनने से लेकर, कैंसर मरीजों से जुड़े मेरे सामाजिक कार्यों में मेरा साथ देने तक और तब भी जब मैं एक संघर्ष कर रही डिजाइनर थी।’

ऐश्वर्या और अभिषेक की खास बॉन्ड

ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात 1999-2000 के आसपास काम के सिलसिले में हुई थी। बाद में उन्होंने ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘कुछ ना कहो’, ‘उमराव जान’, ‘धूम 2’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। नवंबर 2011 में उनके घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी भाभी के जन्मदिन में शामिल हुई थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।

ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रोफेशनल लाइफ

काम की बात करें तो ऐश्वर्या आखिरी बार मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन’ फिल्मों में नजर आई थीं। वहीं, अभिषेक आखिरी बार ‘राजा शिवाजी’ में दिखे थे और अब वे शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी और अन्य कलाकार भी होंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें – बेटी आराध्या के साथ भाभी श्रीमा राय के बर्थडे में पहुंचीं ऐश्वर्या राय, परिवार संग बिताए खास पल

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV