Home LIFESTYLE NEWS HINDI ऑफिस टिफिन के लिए 6 हेल्दी बिना अंडे वाला ब्रेकफास्ट आइडिया, प्रोटीन...

ऑफिस टिफिन के लिए 6 हेल्दी बिना अंडे वाला ब्रेकफास्ट आइडिया, प्रोटीन से होंगे भरपूर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अंडा नहीं खाते और ब्रेकफास्ट में समझ नहीं आता कि प्रोटीन कैसे मिले क्योंकि हर रोज ऑफिस जाने में लेट होता है तो इन 6 टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन को नोट कर लें। बिना झंझट झटपट बनेंगे और एनर्जी भी भरपूर देंगे।

ऑफिस जाने की जल्दी में ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं। और, पहुंचने के बाद कैंटीन से वहीं चाय-समोसा या बाहर का अनहेल्दी खाते हैं। हर दिन का यहीं रूटीन धीरे-धीरे बीमार ना बना दें इसलिए हेल्दी ब्रेकफास्ट टिफिन आइडिया को नोट कर लें। जो ना केवल प्रोटीन रिच होंगे बल्कि आपके पेट को दोपहर तक भरा रखने में भी मदद करेंगे। सबसे खास बात कि एक डिब्बे में आराम से आप इसे पैक भी कर लेंगे। तो चलिए बताएं कौन से हैं वो ब्रेकफास्ट आइडिया।

बेसन टोस्ट

ब्रेड को टोस्टर में सेंककर खाते हैं। तो जल्दी बाजी में बस इसे प्रोटीन रिच बनाकर रेडी करें। बेसन का गाढ़ा घोल बनाएं जिसमे हल्दी, नमक, लाल मिर्च, थोड़े से प्याज, हरी धनिया और अजवाइन डाल दें। एक चुटकी से कम हींग भी डाल सकते हैं। अब इस घोल में ब्रेड को डालें और बस तवे पर सेंक लें। अगर सैंडविच मेकर हैं तो उस पर भी ये बेसन में लिपटी ब्रेड आराम से सिंक जाएगी और रेडी हो जाएगा आपका प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट। इसे डिब्बे में रखें और ऑफिस पहुंचकर आराम से एंज्वॉय करें।

ओवरनाइट ओट्स विद मूंगफली

ओट्स को रातभर दूध में भिगोकर रख दें। साथ में थोड़े से चिया सीड्स भी डाल दें। बस सुबह थोड़े से फ्रूट्स काट लें। जल्दीबाजी है तो बस केले ही काटकर डाल दें या समय के हिसाब से अनार, सेब, चीकू या मनचाहे फल काटें और इस ब्रेकफास्ट को प्रोटीन रिच, फाइबर रिच और ढेर सारे माइक्रोन्यूट्रिशन से भरपूर बना लें। किसी लीकप्रूफ डिब्बे में भरें और ऑफिस पहुंचकर एंज्वॉय करें। मिठास के लिए इसमे पीनट बटर या फिर शहद डाल दें।

स्प्राउट्स सलाद

स्प्राउट्स सलाद हेल्दी और टेस्टी है। जो लोग मॉर्निंग में ही कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग करते हैं उनके लिए ये बेस्ट ब्रेकफास्ट है। चना, मूंग और मनचाही दाल को स्प्राउट कर लें और इसमे खीरा, टमाटर, गाजर, मूली और थोड़े से प्याज काट लें। हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर टेस्ट को बढ़ा लें। ये ब्रेकफास्ट आपके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग करेगा और एनर्जी भी देगा।

पनीर पराठा

टाइम कम है तो सबसे कम तैयारी में पनीर पराठा बनकर तैयार हो जाता है। पनीर को पकाने की भी जरूरत नहीं होती। बस पनीर को मैश करें और झटपट चाट मसाला और थोड़े मनचाहे मसाले जैसे धनिया-जीरा पाउडर डालें। साथ में नमक डालकर पेस्ट तैयार कर लें और नर्म आटे की लोई में भरकर सेंक लें। बस बन जाएगा टेस्टी पनीर पराठा।

बेसन-मूंग दाल चीला

मूंग दाल को भिगोकर पीस लें और इस पेस्ट में थोड़ा सा बेसन डालकर तवे पर फैलाएं। स्वाद के लिए इस घोल में नमक, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटे प्याज और पनीर के टुकड़े ऐड कर लें। मिनटों में आपका चीला बनकर रेडी हो जाएगा। प्रोटीन रिच होने के साथ ही ब्रेकफास्ट देर तक एनर्जी देगा और पेट को भरा रखने में मदद करेगा।

ओट्स दही ब्रेकफास्ट

ओट्स को दही में भिगोकर फ्रूट डालकर खाने का मन नहीं है तो दही में खीरा, प्याज, नमक, भुना जीरा डालकर टेस्टी बनाएं। ओट्स को रातभर में दही में भिगोकर बना ये नाश्ता हेल्दी भी होगा और टेस्टी भी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN