Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/kangana_ranaut_05_09_1788611174070_d07d43f8-3a32-403b-94e8-cd085e78db7f_1788611177695_eacee6a4-b2cb-40f0-8549-e68e6f25bfb5_a46a8535-baf1-42c0-9f44-76de0aaefe99_e6864f10-18ae-44ec-a496-4061db0d7eef.pngKangana Ranaut Reacts To Trolling: कंगना रनौत ने जन्माष्टमी के दिन भोग बनाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने कंगना को गैस जलाने की सलाह दी। अब कंगना रनौत ने ऐसे ट्रोल्स को ‘धरती का बोझ’ बताया है।
जन्माष्टमी के पावन मौके पर कंगना रनौत ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपने हिमाचल प्रदेश वाले घर में भगवान के लिए भोग बनाती नजर आ रही थीं। कंगना का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कुछ लोगों ने इस ओर इशारा किया कि कंगना रनौत ने भोग बनाने का वीडियो तो डाला, लेकिन जिस गैस पर कढ़ाई रखी थी वो तो जल ही नहीं रही थी। अब कंगना ने ऐसे ट्रोल्स को जवाब दिया है।
भोग वीडियो पर ट्रोल हुई थीं कंगना रनौत
कंगना रनौत के भोग वाले वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा था- गैस तो जला लो। कंगना ने उस यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि जो लोग धरती और मां-बाप पर बोझ होते हैं, उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती कि उन्हें कुकिंग आती होगी।
कंगना रनौत का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें कंगना रनौत सलवाल सूट पहने नजर आ रही हैं। कंगना ने वीडियो में बताया कि वो मंडी में अपनी मम्मी के घर में हैं। वीडियो में कंगना भोग को मिक्स करती ही नजर आ रही हैं।
कंगना रनौत ने दिया ट्रोल्स को जवाब
कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा- ये हलवा नहीं है, भोग है। इसमें भोग में लगने वाली काफी सामग्री अलग-अलग तैयार की जाती हैं और फिर बाद में उन्हें मिक्स किया जाता है। जो लोग धरती और माता-पिता पर बोझ हैं, उनसे कुकिंग की जानकारी होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। तुम सिर्फ खाने पर ध्यान दो, कुकिंग की चिंता मत करो।”
कंगना के जवाब पर क्या बोल रहे लोग?
कंगना के इस जवाब पर कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इस और को भोग के बारे में क्या पता होगा? एक दूसरे यूजर ने लिखा- कृपया इन सड़क छाप लोगों को प्रतिक्रिया दे कर अपना समय बर्बाद न करें। एक ने कहा- ऐसे लोगों को जवाब देकर इम्पॉर्टेंस नहीं देनी चाहिए कंगना जी। एक ने लिखा- कंगना इन्हें क्या पता भोग क्या है? मंदबुद्धि हैं ये लोग, इन्हें मत दीजिए जवाब।
कंगना के जवाब पर भी लोग कर रहे उन्हें ट्रोल
जहां कुछ लोगों ने कंगना रनौत को सपोर्ट किया है, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें उनके इस जवाब पर भी ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा- कंगना आपके पास कितना खाली टाइम है? एक ने इस चीज की ओर इशारा किया कि कंगना ने पोस्ट में हलवा को हलवाज लिखा है। यूजर ने लिखा- ये हमेशा ऐसे ही लिखती हैं। हलवा (Halwa) को हलवाज (Halwas) कौन लिखता है? मैंने उसे कुछ और ही पढ़ लिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




