Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कंगना रनौत पर AI से बन रहा अश्लील कंटेंट, हाईकोर्ट पहुंचीं सांसद;...

कंगना रनौत पर AI से बन रहा अश्लील कंटेंट, हाईकोर्ट पहुंचीं सांसद; ये हस्तियां भी लगा चुकीं गुहार

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/Kangna_1791451115025_LAxo_1791451130077_4xSw_83f4442b-78bd-4d09-8b8a-1f5b212c89c8_oZh4.jpg

कंगना रनौत ने AI से तैयार अश्लील और कथित फर्जी ऑनलाइन कंटेंट हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे कंटेंट से उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इंटरनेट पर उनके बारे में मौजूद कुछ AI से तैयार और कथित तौर पर अश्लील कंटेंट को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंगना का कहना है कि इस तरह के कंटेंट से उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है और उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन हो रहा है।

कंगना ने कोर्ट में क्या कहा?

कंगना रनौत ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उनके वकील ने कोर्ट के सामने ऑनलाइन मौजूद यौन और अश्लील कंटेंट, फर्जी खबरों और AI से तैयार ऐसे कंटेंट का मुद्दा उठाया, जिसमें कंगना के नाम से गलत बयान जोड़े गए हैं।

कंगना की कानूनी टीम ने स्पष्ट किया कि इस समय उनकी मांग सिर्फ अश्लील और कथित तौर पर फर्जी ऑनलाइन कंटेंट को हटाने तक सीमित है। उन्होंने कंगना से जुड़े मीम्स के खिलाफ राहत की मांग नहीं की है। वकील ने कहा कि ऑनलाइन कंगना से संबंधित मीम्स और अन्य आपत्तिजनक या व्यंग्यात्मक कंटेंट भी मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की जा रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया समन

कंगना की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विकास महाजन ने अभिनेत्री की पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा से जुड़ी याचिका में प्रतिवादी पक्षों को समन जारी किया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने संकेत दिया कि मामले में अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा। इसी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा की पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी अलग याचिका पर भी अंतरिम आदेश पारित करने की बात कही। उस मामले में कोर्ट ने समन जारी किया है।

विजय देवरकोंडा के वकील ने आरोप लगाया था कि तीसरे पक्ष द्वारा अभिनेता की पहचान और व्यक्तित्व का अनधिकृत व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें उनकी छवि से जुड़े गुणों वाले मर्चेंडाइज की बिक्री भी शामिल है। अभिनेता की टीम ने AI से तैयार सोशल मीडिया पोस्ट, उनकी पहचान की नकल, फर्जी एंडोर्समेंट और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का भी मुद्दा उठाया।

कंगना से पहले ये सितारे भी पहुंचे कोर्ट

कंगना रनौत पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा और AI से तैयार कंटेंट को हटाने की मांग को लेकर अदालत का रुख किया है। पिछले कुछ महीनों में कई सार्वजनिक हस्तियां और अभिनेता अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंचे हैं। इनमें शामिल हैं:

रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट ने इन सभी को अंतरिम राहत दी थी।

कंगना रनौत की हालिया फिल्म कौन सी है?

कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं।

मनोज तपाड़िया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2008 के मुंबई हमलों के दौरान कामा अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों की बहादुरी से प्रेरित है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN