Home rss sports hindi कबड्डी में भारत को मिला दूसरा पदक, पुरुष टीम ने एशियन गेम्स...

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा पदक, पुरुष टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को एशियन गेम्स के कबड्डी प्रतियोगिता में ईरान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने ईरान को खिताबी मुकाबले में 39-30 से हराया। भारतीय कबड्डी टीम का एशियन गेम्स के इतिहास में ये नौवां गोल्ड मेडल है। भारत ने अभी तक सभी संस्करण में मेडल जीते हैं। इससे पहले गत चैम्पियन भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए ईरान को शनिवार को फाइनल में 37-34 से हराकर महिला वर्ग में चौथी बार स्वर्ण पदक जीत लिया।

भारत ने जीते हैं नौ गोल्ड मेडल

पुरुषों की कबड्डी 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा रही है और भारत ने अब तक 9 स्वर्ण पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र अन्य देश ईरान है, जो 2018 में चैंपियन बना था। भारतीय टीम को तब कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। भारत की पुरुष टीम भी मौजूदा चैंपियन है। उसने सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ 66-28 से जीत दर्ज करके नौवां स्वर्ण पदक जीतने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए। भारतीय टीम ने इससे पहले दक्षिण कोरिया, जापान, बांग्लादेश, चीनी ताइपे और थाईलैंड को हराया था। भारत ने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीते थे।

भारत की महिला कबड्डी टीम ने जकार्ता में 2018 में हुए खेलों के अलावा 2010 में ग्वांग्झू खेलों में महिला कबड्डी के पदार्पण के बाद से हर एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीता है। जकार्ता में उसे फाइनल में ईरान ने हराया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN