Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/Shah_Rukh_Khan_and_Rani_MUk_1789891843189_09dm_1789891856575_ZVm5_81c01fc2-2e60-4a8d-a377-68c43ed65e0f_1gWb.jpgशाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ की शूटिंग के वक्त करण जौहर लगातार शक में थे, उन्हें सलाह दी गई थी कि वह यह फिल्म बनाकर गलती कर रहे हैं।
शाहरुख खान जिस वक्त फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ की शूटिंग कर रहे थे, तब उनके सामने एक बड़ी चुनौती थी।
साल 2006 में आई फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ एक तरफ शाहरुख खान के लिए, तो वहीं दूसरी तरफ करण जौहर के लिए भी काफी अहम साबित हुई थी। दो शादीशुदा लोगों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कहानी सुनाती इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के सामने एक ऐसी चुनौती थी, जिसका उन्हें कोई हल नहीं सूझ रहा था। शाहरुख खान डायरेक्टर करण जौहर के पास पहुंचे और उन्होंने इस चुनौती के बारे में बताया। इसके बाद करण जौहर ने जो शाहरुख खान से कहा, उसके बाद खुद शाहरुख खान को ही इस मुश्किल का हल खोजना पड़ा।
शाहरुख खान को था फिल्म को लेकर शक
‘कभी अलविदा ना कहना’ की कहानी दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने-अपने लाइफ पार्टनर से खुश नहीं हैं। शादीशुदा होने के बावजूद ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। शाहरुख खान ने फिल्म में एक फुटबॉलर का रोल प्ले किया है, जिसके पैर में चोट लगने के बाद उसका करियर खत्म हो जाता है। वह पूरे वक्त गुस्सैल, चिड़चिड़ा और कड़वा जलन से भरा हुआ इंसान बन जाता है। शूट के दौरान शाहरुख खान ने करण जौहर से मुलाकात की और कहा, “मेरी समझ में नहीं आ रहा है, कि लोगों को अच्छा कैसे लगूं?” शाहरुख खान के लिए चैलेंज था कि उन्हें यह खड़ूस किरदार करते हुए भी लोगों के दिलों में जगह बनानी थी।
काजोल ने पहले ही रिजेक्ट कर दी थी फिल्म
फिल्म की स्क्रिप्ट ऐसी थी कि काजोल ने माया का रोल करने से मना कर दिया था। उन्हें लगा कि यह उनके बस की बात नहीं है। बाद में यह रोल उनकी कजिन रानी मुखर्जी को मिली। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान को भी काजोल की तरह ही अपने किरदार को लेकर कुछ डाउट थे। जब शाहरुख ने करण जौहर से पूछा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि अपने किरदार को कैसे सही ठहराएं और लोगों को अच्छे कैसे लगें? तो करण जौहर ने कहा- आप शाहरुख खान हैं, आप तो सबको पहली मुलाकात में ही पसंद आ जाते हैं।
शाहरुख से कही टॉम क्रूज वाली लाइन
करण जौहर ने शाहरुख खान के सामने 1996 में हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की कही लाइन बोली- शाहरुख खान से प्यार कैसे नहीं हो सकता है? आप अपने आप में प्यार हैं। करण ने कहा, “शाहरुख खान जो कि एक रोमांटिक लवर, भाई, पति और बेटे थे। उनके लिए शादी की सीमाओं को तोड़कर रिलेशनशिप बनाना, हमें नहीं पता था कि ऑडियंस इस रोल या रिश्ते को स्वीकार करेगी या नहीं।” उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा था कि उनके किरदारों को कैसे सही ठहराऊं। दोनों ही रोल बहुत ही कॉम्प्लेक्स और कमियों से भरे हैं।”
करण जौहर ने लिया था बहुत बड़ा रिस्क
करण जौहर ने कहा कि ये सभी किरदार फिल्म के आखिर तक वैसे ही बने रहते हैं। इसलिए यह एक बड़ा रिस्क था। अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो खुशी होती है कि मैंने ऐसा किया। लेकिन उस वक्त बहुत चर्चा हुई थी कि मैं पागल हो गया हूं, अपना आपा खो बैठा हूं, ऐसी फिल्म बना रहा हूं और शाहरुख खान के साथ ऐसा कर रहा हूं। करण बोले कि उन पर सवाल उठाया गया कि वह किसी ऐसी चीज का सपोर्ट कैसे कर सकते हैं जो कि पहले ही किसी और की है। बेवफाई सभी के जीवन में होती है। भले ही हम इसे नजरअंदाज कर दें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




