Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/rrk_1788786487411_1894f84e-0ead-460a-bd20-238a89c8505e_1788786496285_9c0e9be4-3b3b-407a-823e-6b0b5c811f99_c0c502f0-2b1b-4c54-b01c-c8e8708c0add_df2dafd8-f2db-4265-9d83-7397e4628589.jpgआज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो कभी स्टार थे, लेकिन आज वह शादी में डांस करके पैसे कमा रहे हैं। वह 60 साल में भी खूब मेहनत कर रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में कब इंसान अर्श से फर्श तक पहुंच जाए किसी को नहीं पता। कब कोई पॉपुलर एक्टर से गुमनाम की जिंदगी जीने लग जाए नहीं पता। आज हम ऐसे ही स्टार के बारे में बताने वाले हैं जो कभी रातों रात छा गए थे और आज अपने खर्चे पूरे करने के लिए कुछ लाख में शादी में डांस कर रहे हैं।
वह एक्टर हैं राहुल रॉय। आशिकी फिल्म से फेमस राहुल रॉय काफी फेमस हुए थे और लाखों फैंस उनके दीवाने हो गए थे। हालांकि काफी लाइमलाइट में रहने के बाद भी राहुल को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। खासकर पिछले साल राहुल का एक शादी में परफॉर्म करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो गए थे। वहीं फिर उन्होंने एक कन्टेंट क्रिएटर के साथ भी वीडियो शूट किया था और ये भी काफी वायरल हुआ था। अब राहुल ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह ब्रेन स्ट्रोक के बाद अपना करियर दोबारा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
60 साल में अपना साम्राज्य बना रहे राहुल
राहुल ने पहले लीगल केस के बारे में बात की जो वह और उनके भाई लड़ रहे हैं कई सालों से। उन्होंने बताया कि 30 लाख का केस है जिसे वह सेटल करना चाहते हैं और वह और उनके भाई इस पर काम कर रहे हैं। राहुल ने बताया कि तलाक के समय अपनी संपत्ति पत्नी के नाम करने के बाद, वे अब सब कुछ नए सिरे से बना रहे हैं। वह बोले, ‘मैं अब 60 साल का हूं और फिर से अपना साम्राज्य बनाने की कोशिश कर रहा हूं।’
आगे और काम करना चाहते हैं राहुल
राहुल ने अपने स्ट्रगल पर कहा, ‘लास्ट के 5 साल मेरे एक ब्रेक की तरह रहे हैं क्योंकि मैं ठीक हो रहा था। कोई काम नहीं था। अगर वो नहीं होता तो मैं और काम कर रहा था। लेकिन अब मुझे कुछ काम मिल रहा है और मैं अब और काम करना चाहता हूं। मैं सेट पर वापस आकर काफी खुश था और कैमरे को फेस किया। मैं उन सभी को शुक्रिया कहता हूं जिन्होंने मुझपर ट्रस्ट किया। फिल्मों में मेरे 37 साल की जर्नी में मैंने अच्छा काम किया है और अब मैं आगे और करना चाहता हूं।’
शादी में डांस करके पैसा कमा रहे राहुल
राहुल ने आगे कहा, ‘मेरे खर्चे हैं और मुझे पैसे चाहिए। ब्रेन स्ट्रोक के बाद काम मिलना मुश्किल था। 5 साल हो गए हैं तबसे, जो हो सकता है मैं वो कर पा रहा हूं। कभी मैं शादी में डांस करके 2 लाख तो कभी 4 लाख कमा लेता हूं। लोग जो मुझे ट्रोल कर रहे हैं वो नहीं जानते कि ये हार्ड वर्क है। मुझे अपना सारा खर्चा उठाना है।’
इन सेलेब्स ने राहुल की मदद की
राहुल ने आगे बताया कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया है। उन्होंने सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, फराह खान, अर्चना पूरन सिंह और पूजा भट्ट का नाम लिया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया है। सलमान ने उनका ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी दवाइयों का खर्चा उठाया था। वह बोले, मैं अपने आशिकी को स्टार्स अनु अग्रवाल, दीपक तिजोरी, अवतार गिल का शुक्रगुजार हूं और महेश भट्ट का भी। दीपक अच्छा कर रहे हैं और आशा है कि हम जल्द साथ काम करेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




