Home LIFESTYLE NEWS HINDI कभी 110 किलो था वजन! डॉक्टर ने घर के खाने से किया...

कभी 110 किलो था वजन! डॉक्टर ने घर के खाने से किया 50Kg वेट लॉस, बताया पूरा डाइट प्लान

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वेट लॉस करना मुश्किल लगता है लेकिन अगर सही गाइडेंस मिल जाए तो चीजें आसान हो जाती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट डॉ शिखा ने अपनी वेट लॉस जर्नी के साथ-साथ फुल डाइट प्लान शेयर किया है, जिसने उनकी 50 kg वेट लॉस में मदद की।

आजकल वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। हमारा लाइफस्टाइल ही कुछ ऐसा है कि ज्यादातर दिन बैठे बैठे ही निकल जाता है और फिर खानपान का तो पूछो ही मत। बस ऐसे करते करते वजन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि उसे कम कैसे करें ये समझ ही नहीं आता। अगर आप भी वेट लॉस करने का सोच रहे हैं तो क्लिनिकल न्यूट्रीशनिस्ट डॉ शिखा सिंह की जर्नी आपके लिए प्रेरणा बन सकती है। डॉक्टर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि उन्हें खाने पीने का बहुत शौक था। बस इसी चलते उनका वजन पूरे 110 किलो तक पहुंच गया था। लेकिन अब उन्होंने पूरे 50 किलो वेट लॉस कर लिया है। आइए जानते हैं उनका डाइट प्लान क्या रहा।

घर के खाने से कम किया पूरे 50 किलो वजन

न्यूट्रीशनिस्ट डॉ शिखा सिंह शेयर करती हैं कि खाने-पीने के शौक की वजह से उनका वेट पहले 110 किलो तक पहुंच गया था। लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी डाइट में बदलाव करने शुरू किए। उन्होंने कोई फैंसी डाइट नहीं रखी, बल्कि घर के सादे खाने से ही वेट लॉस जर्नी शुरू की। अब उनका वेट सिर्फ 60 किलो है, यानी उन्होंने पूरे 50 किलो वजन कम किया है। आइए जानते हैं उनका कंप्लीट डाइट प्लान।

न्यूट्रीशनिस्ट ने फॉलो किया था ये डाइट प्लान

गोंद कतीरा के साथ करती थीं दिन की शुरुआत

न्यूट्रीशनिस्ट डॉ शिखा बताती हैं कि उनके दिन की शुरुआत गोंद कतीरा ड्रिंक के साथ होती थी। इसके लिए वो थोड़ा सा गोंद कतीरा रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देती थीं, फिर उसे पानी में मिलाकर पी लेती थीं। ये ड्रिंक क्रेविंग शांत करने में मदद करती है और वेट लॉस को सपोर्ट करती है।

प्रोटीन से भरपूर रखें ब्रेकफास्ट

डॉ शिखा बताती हैं कि उनका ब्रेकफास्ट प्रोटीन रिच होता है। जिसमें बिना चीनी की चाय, 70 ग्राम सब्जियों से भरी हुई रोटी और 50 ग्राम लो फैट पनीर की सब्जी शामिल है। ये मील उन्हें दिनभर के लिए एनर्जी भी देती है और साथ ही पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करती है।

मिड मॉर्निंग स्नैक में खाएं फ्रूटस

नाश्ते के बाद और लंच से पहले, यानी मिड मॉर्निंग स्नैक में आप कोई भी फल 100 ग्राम के करीब खा सकते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि जो भी फल सीजन में चल रहा होता है वो उसे अपने स्नैक में शामिल करती हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

लंच में खुद को भूखा ना रखें

कई लोग डाइटिंग के नाम पर खुद को भूखा रखते हैं। खासकर लंच वो कम खाते हैं, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है। न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि उनका लंच प्रोटीन से भरपूर होता है और साथ में खूब सारी सलाद भी होती है। इससे उनका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है। लंच ऑप्शन शेयर करते हुए वो बताती हैं कि आप खूब सारी सब्जियों के साथ बने एग फ्राइड राइस खा सकते हैं।

शाम की क्रेविंग हो तो क्या खाएं

डॉ शिखा कहती हैं कि शाम की क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए वो रोस्टेड चना चाट और एक कप आइस्ड ब्लैक कॉफी पीती हैं।

डिनर है सबसे जरूरी मील

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि डिनर दिन की सबसे जरूरी मील में से एक है। कोशिश करें कि सोने से ठीक 3 घंटे पहले ही अपना डिनर खत्म कर लें। डिनर में आप 100 ग्राम हल्का फ्राई किया हुआ तोफू और मौसमी सब्जियां ले सकते हैं।

ये टिप्स वेट लॉस में करेगी मदद

  • पूरे दिन में 3 लीटर पानी कम से कम जरूर पीएं।
  • रात को 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
  • रोजाना एक घंटे की ब्रिस्क वॉक जरूर करें।
  • बाहर का खाना पूरी तरह बंद कर दें।
  • दिन में कभी उल्टे-सीधे टाइम भूख लगे तो कोई स्नैक या पैकेट वाला फूड खाने की जगह सलाद खाएं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN