Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार करण जौहर ने ‘रामायण’ के बारे में लिखी यह बात? रिलीज से...

करण जौहर ने ‘रामायण’ के बारे में लिखी यह बात? रिलीज से पहले बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/Karan_on_Ramayana_1793554479021_DuEJ_1793554492388_irjK_88af3de6-5837-4e2b-a399-ee52d851f832_4OrD.jpg

रामायण मूवी की रिलीज में अब गिनती के दिन बचे हैं, इसी बीच करण जौहर की इंस्टा स्टोरी ने लोगों का ध्यान खींचा है।

करण जौहर ने रविवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो लिखा, उसे लोग रामायण मूवी के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को देशभर में कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है और अन्य देशों में भी इसकी रिलीज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फिल्म के हिंदी वर्जन का डिस्ट्रिब्यूशन राइट धर्मा प्रोडक्शन ने 250 करोड़ रुपये में खरीदा हुआ है और करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन इसे देशभर के हिंदी-भाषियों तक पहुंचाएगा। रविवार रात करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा लिखा, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

क्या करण जौहर ने रामायण पर दिया रिएक्शन?

करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “दिमाग घूम गया है। अब और कुछ नहीं कह पाऊंगा। बस इतना ही कह सकता हूं कि यह बहुत अतुल्य और बहुत-बहुत हैप्पी दिवाली रहने वाली है।” लोग करण जौहर की इस पोस्ट को फिल्म रामायण के साथ जोड़कर देख रहे हैं, जिसके डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स करण जौहर ने खरीद रखे हैं। बता दें कि हाल ही में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजेलिस में रखा गया था। इस प्रीमियर में दुनिया भर के लोग पहुंचे थे और हॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी फिल्म की तारीफ की थी।

कौन किस वर्जन का संभाल रहा डिस्ट्रिब्यूशन?

अगर करण जौहर की यह इंस्टा स्टोरी नमित मल्होत्रा की रामायण को लेकर है, तो जाहिर है कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई है, और अब उनसे दर्शकों तक इसके पहुंचने का इंतजार नहीं हो रहा। मालूम हो कि सिर्फ भारत में रामायण को हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जा रहा है। हर एक फिल्म के लिए जबरदस्त डबिंग की गई है और जहां हिंदी वर्जन को धर्मा ने संभाल रखा है, वहीं तेलुगू वर्जन का डिस्ट्रिब्यूशन साउथ के जाने-माने प्रोड्यूसर दिलराजू के पास है।

बाहुबली का भी संभाल चुकी है डिस्ट्रिब्यूशन

तमिल वर्जन का डिस्ट्रिब्यूशन थिंक स्टूडियोज ने संभाला हुआ है तो कन्नड़ वर्जन का डिस्ट्रिब्यूशन साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश के हाथों में है। फिल्म के पहले पार्ट को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, और पार्ट-2 की रिलीज के लिए दर्शकों से अभी से इंतजार नहीं हो रहा। बता दें कि करण जौहर और उनकी कंपनी इस फिल्म की प्रोड्यूसर नहीं हैं, बल्कि वो इसके डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े हैं। इससे पहले भी धर्मा प्रोडक्शन्स ने ‘बाहुबली’ जैसी बड़ी फिल्म के हिंदी वर्जन को डिस्ट्रीब्यूट किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN