Source :- LIVE HINDUSTAN
बेल और फूलों वाला डिजाइन
अगर आप करवाचौथ के लिए एकदम सिंपल मेहंदी चाहती हैं, तो बेल और छोटे फूलों का पैटर्न चुन सकती हैं। उंगलियों से शुरू होकर हथेली तक आती पतली बेल हाथ को लंबा और सुंदर लुक देती है। इसके बीच-बीच में छोटे फूल, पत्तियां और डॉट्स बनाए जा सकते हैं। इसमें किसी खास करवाचौथ फीचर की जरूरत नहीं होती, फिर भी पूरा लुक फेस्टिव लगता है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए भी अच्छा है, जिन्हें जल्दी मेहंदी लगवानी हो और बहुत ज्यादा टाइम नहीं देना।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

