Source :- LIVE HINDUSTAN
रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक- सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई। इस बड़ी गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट सुजलॉन के शेयर को लेकर बुलिश हैं। एक्सपर्ट एम्बिट इनसाइट्स के मुताबिक सुजलॉन एनर्जी के शेयर की कीमत एक बार फिर से 55 रुपये के पार जा सकती है। आइए शेयर का परफॉर्मेंस और टारगेट प्राइस जान लेते हैं।
ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस?
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को एम्बिट इनसाइट्स ने खरीदने की सलाह दी है। शेयर के लिए ‘बाय’ (खरीदने) की रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस ₹59 प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “हम सुजलॉन का मूल्यांकन DCF (डिस्काउंटेड कैश फ्लो) तरीके से करते हैं। हमारा ₹59 का टारगेट प्राइस FY28 के EPS का 31 गुना है।” इसने विंड पावर क्षमता में बढ़ोतरी की धीमी रफ्तार और बिजली की मांग में कमी जैसे मुख्य जोखिमों का भी जिक्र किया।
बीते दिनों KC सिक्योरिटीज में रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट के VP महेश एम ओझा ने कहा था कि सुजलॉन के शेयरों में वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “टेक्निकल चार्ट पर ट्रेंड में बदलाव दिख रहा है, बशर्ते ₹38 पर इसका सपोर्ट लेवल बना रहे। अगर शेयर की कीमत ₹46 के लेवल को मजबूती से पार कर लेती है तो सुजलॉन के शेयर की कीमत जल्द ही ₹54 के लेवल तक पहुंचने की कोशिश कर सकती है।”
शेयर का परफॉर्मेंस
सुजलॉन एनर्जी के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 42.35 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 4 पर्सेंट टूटकर 40.54 रुपये पर आ गया है। शेयर 3.80% टूटकर 40.74 रुपये पर बंद हुआ। मार्च 2026 में शेयर 38.17 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। इस ग्रीन एनर्जी स्टॉक में एक साल में 9.7% और दो साल में 13% की गिरावट आई है। हालांकि, लॉन्ग टर्म में इस स्टॉक ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
जून तिमाही के नतीजे
वैसे तो सुजलॉन एनर्जी के सितंबर तिमाही के नतीजे नहीं जारी किए गए हैं लेकिन जून तिमाही के दौरान मुनाफा कम हो गया है। सुजलॉन एनर्जी का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही का मुनाफा लगभग छह प्रतिशत घटकर 305 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 324 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। हालांकि, तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व बढ़कर 3,819 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 3,117 करोड़ रुपये था।
हाल में सुजलॉन एनर्जी की 31वीं सालाना आम बैठक (AGM) आयोजित की गई थी। शेयरधारकों ने AGM में उनके सामने रखे गए सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इन प्रस्तावों में FY26 के लिए फाइनेंशियल स्टेटमेंट को अपनाना और विनोद आर. तांती को डायरेक्टर के तौर पर फिर से नियुक्त करना शामिल था। शेयरधारकों ने FY26 के लिए कॉस्ट ऑडिटर्स के मेहनताने को भी मंजूरी दी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




