Source :- LIVE HINDUSTAN
मल्टीबैगर कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर इन दिनों मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 पर्सेंट की तूफानी के साथ 6000.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर लगातार तीसरे दिन 5 पर्सेंट के अपर सर्किट पर हैं। पहली तिमाही के बंपर नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह उछाल आया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का मुनाफा करीब 5 गुना बढ़ा है।
364% बढ़ा है एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का मुनाफा
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) का मुनाफा सालाना आधार पर 364 पर्सेंट बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मल्टीबैगर कंपनी का मुनाफा 50.2 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 10.8 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 13 पर्सेंट बढ़ा है। मार्च 2026 तिमाही में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का प्रॉफिट 44.3 करोड़ रुपये था।
दोगुना से ज्यादा बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़कर 360 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 157 करोड़ रुपये था। करेंट फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का इबिट्डा बढ़कर 85 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 28 करोड़ रुपये था। कंपनी का इबिट्डा मार्जिन बढ़कर 23.5 पर्सेंट पहुंच गया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 18.1 पर्सेंट था।
315% उछल गए हैं एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) के शेयर पिछले एक साल में 315 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 4 अगस्त 2025 को 1447 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 3 अगस्त 2026 को BSE में 6000.05 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 85 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर 151 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 8714.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1391 रुपये है। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप सोमवार को 18,455 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
कंपनी को मिले हैं 2895 करोड़ रुपये के ऑर्डर
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) ने बताया है कि पहली तिमाही के दौरान कंपनी को अलग-अलग सेक्टर्स से 2895.1 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। यह किसी एक तिमाही में कंपनी को मिला हाइएस्ट ऑर्डर इनफ्लो है। इसके साथ ही, कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में मिले 2453.3 करोड़ रुपये के ऑर्डर इनफ्लो को पीछे छोड़ दिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




