Home rss business hindi करोड़ों का घाटा और बाजार में भूचाल के बावजूद टाटा के इस...

करोड़ों का घाटा और बाजार में भूचाल के बावजूद टाटा के इस शेयर में 6% से अधिक की उड़ान

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

TTML Share Price: जब शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान अपनी पूरी तेज रफ्तार से चल रहा है तो इस बीच टाटा ग्रुप का एक छोटा सा शेयर उड़ान भर रहा है। रतन टाटा ने जिस कंपनी की नींव रखी थी, आज उसके शेयर अरसे बाद उड़ान पर हैं। हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी टीटीएमएल की। सेंसेक्स में 1000 और निफ्टी में 300 अंक से अधिक की गिरावट के बावजूद सोमवार के कारोबार में टाटा ग्रुप का शेयर टाटा टेलीसर्विसेज NSE पर 6% से ज्यादा चढ़ गया। यह शेयर आज 35.01 रुपये पर खुला, जबकि शुक्रवार को इसका पिछला बंद भाव 34.44 रुपये था। दिन में यह 37.90 रुपये तक पहुंच गया।

7.34 रुपये का शेयर 291 रुपये तक गया था

यह वही स्टॉक है जो 11 जनवरी 2022 को यह अपने ऑल टाइम हाई 291 रुपये पर पहुंच गया था। जबकि, 25 साल पहले इसकी कीमत 7.34 रुपये थी। 2022 में ऑल टाइम हाई के बाद इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया। अगर पिछले एक साल की बात करें तो यह शेयर 34 प्रतिशत गिर चुका है। जबकि, इस साल अबतक 27 प्रतिशत टूट चुका है। इसका मार्केट कैप महज 7.08 हजार करोड़ है।

शेयर में तेजी की वजह

टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों में तेजी तब आई जब एक्सचेंज पर इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ गया। NSE के डेटा के मुताबिक, सोमवार को दिन के कारोबार में करीब 569.36 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ।

टाटा टेलीसर्विसेज के Q1 नतीजे 2026

टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) ने 30 जून 2026 को खत्म FY27 की पहली तिमाही में 72.15 रुपये करोड़ का स्टैंडअलोन नेट लॉस दर्ज किया। यह पिछले साल की इसी तिमाही के 324.98 करोड़ रुपये के नेट लॉस से काफी कम है। यानी कंपनी के बॉटम लाइन में बड़ा सुधार दिखा।

कुल आय में बढ़त: कुल आय पहली तिमाही में बढ़कर 303.90 रुपये करोड़ हो गई, जो एक साल पहले 286.36 रुपये करोड़ थी। यह सालाना आधार पर करीब 6.09% की बढ़त है।

रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट: कुल रेवेन्यू पिछली तिमाही के 295.54 रुपये करोड़ से 2.04% बढ़कर 301.57 रुपये करोड़ हो गया। तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 129.30 रुपये करोड़ रहा।

(डिस्‍क्‍लेमर: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN